मंत्री डहरिया को लेकर रीवा में बवाल मामले की जांच करेगी भाजपा की समिति

आरंग। छत्तीसगढ़ के नगरीय प्रशासन मंत्री शिव डहरिया को लेकर आरंग में उठा विवाद थमने का नाम ही नहीं ले रहा है। उनके विधानसभा क्षेत्र आरंग के ग्राम रीवा में 9 जनवरी को एक कार्यक्रम के दौरान उपजा विवाद अब और गहराता दिख रहा है। इस मामले की जांच के लिए भारतीय जनता पार्टी ने 6 सदस्यों की उच्च स्तरीय जांच समिति का गठन किया है। ये समिति गुरुवार को आरंग के ग्राम रीवा पहुंचेंगे।
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदेव साय ने आरंग के ग्राम-रीवा, मंदिर हसौद में पिछले दिनों 9 जनवरी को केबिनेट मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया द्वारा ग्रामीणों से किये दुव्यवहार की जाँच के लिए भारतीय जनता पार्टी की एक उच्च स्तरीय समिति का गठन किया है। जिसमें समिति के सदस्य पुन्नूलाल मोहले, प्रदेश कार्य सदस्य व विधायक अजय चन्द्राकर, प्रदेश प्रवक्ता भाजपा व विधायक शिवरतन शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा व डॉ. कृष्णमूर्ति बांधी, प्रदेश स्थाई आ. सदस्य व विधायक नवीन मारकण्डेय, प्रदेशाध्यक्ष अजा मोर्चा भाजपा व पूर्व विधायक अभिनेष कश्यप, जिलाध्यक्ष रायपुर ग्रामीण जांच समिति आज 27 जनवरी को ग्राम-रीवा मंदिर हसौद में जाकर ग्रामीणो से मुलाकात कर उनसे विस्तृत जानकारी लेकर रिपोर्ट प्रदेश कार्यालय भारतीय जनता पार्टी को प्रस्तुत करेंगे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS