बस्तर : सरकार के खिलाफ भाजपा पार्षद दल आक्रोशित, बड़े आंदोलन की तैयारी

जगदलपुर। नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष संजय पांडे ने कहा है कि झूठ बोलकर सरकार में आयी कांग्रेस, सत्तासीन होकर अपने वादों की अनदेखी कर रही है। विधानसभा चुनाव 2018 में जन घोषणा पत्र तथा नगरीय निकाय चुनाव 2019 में जो लोक लुभावन वादे किए गए वह अब काग़ज़ी साबित हो रहे हैं।
सभी वर्ग के लोग चाहे APL हो या BPL वैश्विक महामारी में आर्थिक संकट से गुज़र रहे हैं। कोरोना महामारी से जूझ रही जनता से कर वसूली करना एक दंडात्मक कार्य है। कांग्रेस सरकार ने चुनाव में वादा किया था कि वह नगरीय क्षेत्रों में संपत्तिकर में न्यूनतम 50% अर्थात कम से कम संपत्ति कर आधा करेगी और ग्रामीण क्षेत्रों में संपत्तिकर पूर्णतः माफ़ करेगी। वादे से पलट सरकार ने संपत्तिकर आधा तो नहीं किया, बल्कि 720 रुपया अतिरिक्त जोड़कर सभी घरों को डिमांड नोट भेज रही है।
महापौर तमाशा देख रही हैं। भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल ने उन्हें ज्ञापन भी सौंपा और कलेक्टर के माध्यम से प्रदेश के मुखिया भूपेश बघेल को भी ज्ञापन सौंपा, परंतु महापौर ने उस ज्ञापन को आगे बढ़ाना भी उचित नहीं समझा।
भाजपा पार्षद दल के कहा था वादा खिलाफी करने पर आंदोलन भी किया जाएगा। इसी संदर्भ में भारतीय जनता पार्टी पार्षद दल की बैठक पूर्व महापौर किरण देव की अगुवाई में नगर मंडल की बैठक भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में रखी गई थी, जहाँ पर कोरोना संबंधी नियमों का पालन करते हुए सांकेतिक धरना कर जनता के बीच जाना तय किया गया।
इस बैठक में प्रदेश मंत्री किरण देव ने कहा कि कांग्रेस सरकार की वादा खिलाफी के विरुद्ध सभी पार्षदों को एक साथ होकर विपक्ष की महति भूमिका अदा करना चाहिए। मुख्य रूप से बैठक में वरिष्ठ पार्षद योगेंद्र पांडे, रामआसरे सिंह, मंडलाध्यक्ष राजेंद्र बाजपेयी, पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सुरेश गुप्ता, पार्षदगण नरसिंह राव, निर्मल पाणिग्रही, आलोक अवस्थी, दिगंबर राव, भारतीय श्रीवास्तव, राजपाल कसेर, त्रिवेणी रनधारी, धनसिंह नायक , ममता पोटाई, महेंद्र पटेल, शंभु नाग एवं राणा घोष, अशोक यादव, मोतीराम आदि उपस्थित।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS