भाजपा पार्षद शाहीन अख्तर नहीं रहीं, कोरोना से जंग जीतने के बावजूद दम तोड़ा

X
By - Vinod Dongre |10 April 2021 11:46 AM IST
छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में कोरोना के कारण हो रही लगातार मौतों के कारण शवदाह की समस्या की खबरों के बीच एक दुखद खबर यह है कि कोरोना से जंग जीत चुकी महिला पार्षद शाहीन अख्तर ने आज दम तोड़ दिया। पढ़िए पूरी खबर-
दुर्ग (भिलाई)। दुर्ग-भिलाई में कोरोना पीड़ित होकर स्वस्थ्य हो चुकी महिला पार्षद की मौत की खबर है। मौत के बाद हालांकि उनकी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट निगेटिव आई है। मृतिका शाहीन अख्तर पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता प्रेम प्रकाश पांडेय की समर्थक मानी जाती थीं।
जानकारी मिली है कि भाजपा पार्षद शाहीन कोरोना से जंग जीत चुकी थीं। अचानक कल फिर उनकी तबीयत बिगड़ी, तो उन्हें सेक्टर 9 अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। निधन के बाद आई कोरोना रिपोर्ट निगेटिव बताया जा रहा है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS