भाजपा पार्षदों से नही मिल रहीं CMO, आरोप- तखतपुर का विकास रूका

भाजपा पार्षदों से नही मिल रहीं CMO, आरोप- तखतपुर का विकास रूका
X
छत्तीसगढ़ में तखतपुर नगरपालिका के भाजपा पार्षद अपने CMO से मिलने को तरस गए हैं। उनका आरोप है कि मैडम मीटिंग की बात कहकर उन्हें अनसुना करती हैं। इधर CMO ने कहा है कि इन पार्षदों की प्रवृति ही ऐसी है। पढ़िए पूरी खबर-

बिलासपुर। जिले के तखतपुर नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी की कार्यालय में अनुपस्थिति और फिल्ड में गैर मौजूदगी को लेकर अब शिकायतों की बौछार कलेक्टर तक जा पहुंचा है। भाजपा पार्षदों की शिकायत पर कलेक्टर ने कार्यवाही का आश्वासन दिया है। दरअसल जिले के तखतपुर नगर पालिका में मुख्य नगर पालिका अधिकारी शीतल चंद्रवंशी को पदस्थ हुए महीनों बीत गए हैं, लेकिन विकास की चिड़िया नज़र नहीं आ रही है। इस सम्बन्ध में नगर पालिका तखतपुर के वार्ड क्रमांक 1 के भाजपा पार्षद कोमल ठाकुर ने शिकायत में बताया कि तखतपुर में पोस्टिंग से लेकर आज तक सीएमओ मैडम का व्यवहार भाजपा पार्षदों को लेकर सकारात्मक नहीं है। ना तो भाजपा पार्षदों से ठीक तरह से बातचीत करती हैं और ना ही नगर विकास की दिशा में वार्डों में कुछ काम कराती हैं। इसके अलावा CMO शीतल चंद्रवंशी मुख्यालय से नदारत रहती हैं। जिसके चलते ना तो नगर में विकास हो रहा है और ना ही जनता का कोई अन्य काम हो पा रहा है। जब भी CMO से मिलने फरियादी दफ्तर पहुंचता है, तो CMO मीटिंग का हवाला देकर अगली पेशी दे दे देती हैं, जिससे तखतपुर नगर के भाजपा पार्षदों में नाराजगी और जनता में जनाक्रोश है। इस सम्बन्ध में CMO शीतल चंद्रवंशी ने कहा कि मुझ पर लगाए जा रहे भाजपा पार्षदों के आरोप निराधार हैं, और इनकी प्रवित्ति ही आरोप लगाने की है। आवश्यक मीटिंग होने के चलते जिला मुख्यालय जाना होता है। नगर विकास का कार्य निरंतर जारी है।

Tags

Next Story