आंदोलनकारी किसान की मौत पर भड़की भाजपा : पूर्व मंत्री मूणत ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, BJP किसान मोर्चा ने 1 करोड़ मुआवजा देने की मांग रखी

आंदोलनकारी किसान की मौत पर भड़की भाजपा : पूर्व मंत्री मूणत ने कांग्रेस को बताया जिम्मेदार, BJP किसान मोर्चा ने 1 करोड़ मुआवजा देने की मांग रखी
X
सियाराम पटेल नाम का यह किसान, पैदल मार्च में शामिल था। किसान मंत्रालय जाकर अफसरों से अपनी बात कहना चाह रहे थे। बीच रास्ते में पुलिस ने हजारों किसानों को रोका। यहीं अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सियाराम की मौत हो गई। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप बस रहे शहर नवा रायपुर में पिछले 69 दिनों से किसान अपनी विभिन्न मांगों को लेकर धरना दे रहे हैं। शुक्रवार को मंत्रालय मार्च के दौरान धरना दे रहे एक किसान की मौत हो गई थी। सियाराम पटेल नाम का यह किसान, पैदल मार्च में शामिल था। किसान मंत्रालय जाकर अफसरों से अपनी बात कहना चाह रहे थे। बीच रास्ते में पुलिस ने हजारों किसानों को रोका। यहीं अचानक तबीयत बिगड़ने के बाद सियाराम की मौत हो गई। अब इस पूरे मामले में छत्तीसगढ़ का विपक्ष खास तार पर भाजपा सरकार को घेर रही है।

पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने कहा है कि इस मामले में कांग्रेसियों पर FIR दर्ज की जानी चाहिए। कांग्रेस पार्टी ही छत्तीसगढ़ में इन किसानों की दुर्दशा की जिम्मेदार है। क्योंकि कांग्रेस छत्तीसगढ़ में सत्ता में है, ऐसे में किसानों के बुरे हाल की जिम्मेदार भी कांग्रेस है। श्री मूणत ने कहा है कि किसान की मौत पर कांग्रेसी नेताओं पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए।

किसान के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा दे सरकार

भाजपा किसान मोर्चा के नेता गौरीशंकर श्रीवास ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में किसानों को सरकार भूल चुकी है। उन्होंने बीजेपी किसान मोर्चा की ओर से मृतक किसान के परिजनों को एक करोड़ का मुआवजा देने की मांग की है। उन्होंने कहा, ऐसा नहीं किए जाने पर बीजेपी किसान मोर्चा पूरे प्रदेश में आंदोलन करेगी।

सीएम ने चार लाख रुपए मुआवजा देने की घोषणा की

आंदोलनरत किसान सियाराम पटेल की मौत की खबर आते ही छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दुख जाहिर करते हुए पीड़ित परिजनों को 4 लाख की सहायता राशि देने की घोषणा की है। जिला प्रशासन की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक सियाराम पटेल के बेटे हीरालाल ने बताया कि पिता सियाराम को ब्लड प्रेशर की शिकायत थी। शाम को अचानक धरना कार्यक्रम के दौरान ही उनकी तबीयत बिगड़ी। सियाराम को फौरन बालको अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।


Tags

Next Story