छत्तीसगढ़ में ताकत झोंकने जा रही भाजपा : मोदी, शाह, नड्डा के बाद राजनाथ सिंह बनाएंगे माहौल, कार्यक्रम तय

रायपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव नजदीक है। चुनाव को देखते हुए केंद्र के बड़े नेताओं का आना-जाना जल्द ही शुरू होने वाला हैं। 15 साल तक सत्ता में रहने वाली भाजपा इस बार अपनी पूरी ताकत झोंकने की कोशिश में लगी हुई है। इसलिए यहां पर 1 जुलाई को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आने वाले हैं। यहां आकर वे नक्सल प्रभावित जिले कांकेर में पार्टी के नेताओं से मुलाकात करेंगे। साथ ही केंद्र सरकार की उपलब्धियों को बताते हुए आम सभा को संबोधित भी करेंगे।
स्थानीय नेताओं को दी जाएगी जिम्मेदारी...
बता दें, भाजपा कार्यालय में चुनावी रणनीति को लेकर चर्चा की जाएगी और स्थानीय नेताओं को अहम जिम्मेदारियां भी दी जाने वाली है। इसके लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह बस्तर संभाग के दौरे में सेंट्रल फोर्सेस के जवानों से भी मुलाकात करेंगे। दरअसल, पहले से ही भाजपा ने प्रदेश में जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। इस अभियान के तहत पार्टी केंद्र के बेहतर कामों का प्रचार-प्रसार कर रही है।
रक्षा मंत्री के अलावा यह दिग्गज आएंगे छत्तीसगढ़...
गृहमंत्री अमित शाह और राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा चुनावी विगल बजाने के लिए छत्तीसगढ़ के दौरे पर आएंगे। इससे यह प्रतीत होता है कि, प्रदेश की सियासी हवा को अपनी ओर करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पूरी तरह से तैयार है। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा के 30 जून को छत्तीसगढ़ आएंगे। वे बिलासपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। उनके स्वागत के लिए पहले से ही बिलासपुर जिला ईकाई ने तैयारी शुरू कर दी है। इसके अलावा कार्यकर्ताओं की बैठक भी लेंगे। अहम बात यह है कि, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव के गृह जिले में राष्ट्रीय अध्यक्ष का यह पहला दौरा होने जा रहा है।
2 महीने में होंगे भाजपा के कई कार्यक्रम...
2 महीनों के अंदर बड़े कार्यक्रम होने की तैयारी भाजपा कर रही है। फिलहाल केंद्र सरकार के 9 साल पूरे होने की वजह से प्रदेश भर में अलग-अलग जगहों पर बैठकें और सभाएं चल रही हैं। अब जल्द ही गृहमंत्री अमित शाह से लेकर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तक छत्तीसगढ़ में नजर आने वाले हैं। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 22 जून को भिलाई आएंगे। उनके स्वागत के लिए 20 विधानसभा से कार्यकर्ता जुड़ने वाले है। बता दें, दुर्ग के रविशंकर स्टेडियम में भाजपा इस आमसभा को आयोजित करने वाली है।
पीएम मोदी करेंगे शिरकत...
दरअसल, अगस्त के महीने में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भिलाई आने वाले हैं। चुनावी साल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुर्ग आने वाले हैं। पीएम मोदी 7 अगस्त को दुर्ग जिले का दौरा कर सकते हैं। जिसमें आईआईटी (IIT) का लोकार्पण किया जाने वाला है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS