बीजेपी नेता हत्याकांड : गाली-गलौज और मारपीट से परेशान परिवार के लोगों ने ही ली जान, पत्नी, दो बेटे और बहू गिरफ्तार

राहुल यादव-मुंगेली। छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में बीजेपी नेता शत्रुहन साहू की हत्या के मामले में पुलिस ने पांच हत्यारों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में कोई और नहीं परिवार ही कातिल निकला। मृतक की पत्नी, 2 बेटे, 1 बेटी और बहू ने खूनी खेल खेला है। सिर पर फावड़े से वार कर बीजेपी नेता को मौत के घाट उतार दिया।
दरअसल, लोरमी में भाजपा नेता की हत्या मामले में पांच आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है। हत्या के आरोप में मृतक परिजनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। लोरमी पंडरिया मुख्य मार्ग में नेता की लाश मिली थी। सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे।
गिरफ्तार आरोपी बहू 6 माह की गर्भवती
मिली जानकारी के मुताबिक, शत्रुहन साहू गोड़खाम्ही मंडल के पिछड़ा वर्ग महामंत्री थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी हुई थी। चिल्फी पुलिस चौकी के गोल्हापारा गांव में यह घटना हुई। घटना के बाद लोरमी पुलिस का शक परिवार के सदस्यों पर ही हुआ। बता दें कि, हत्या के मामले में गिरफ्तार आरोपी बहू 6 माह की गर्भवती है।
फावड़े पर मिले खून के धब्बे
पुलिस ने बताया कि, कड़ाई से पूछताछ करने और घर में जाकर जांच करने पर उन्हें फावड़े पर खून के धब्बे मिले। कार में भी खून के धब्बे थे, जिसके आधार पर परिवार को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। परिवार ने बताया कि, शत्रुहन साहू शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करता था, जिससे वह परेशान हो गए थे। मृतक की पत्नी ने बताया कि, शादी के 30 साल बाद भी पति का सुख नहीं मिला। पति हमेशा मारपीट-अपशब्द कहता था। इससे घर का माहौल भी ठीक नहीं रहता था। इन सबसे हताश परिजनों ने हत्या कर दी।
जानिए लाश को कैसे लगाया ठिकाने पर ?
पुलिस ने बताया कि, आऱोपियों के मुताबिक शत्रुहन साहू उस रात भी झगड़ा कर रहा था, जिससे उसकी पत्नी आंगन में रो रही थी। ऐसे में उसका बेटा आवेश में आकर फावड़े से अपने पिता पर वार कर दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। ऐसे में परिवार से पांचों लोगों ने लाश को ठिकाने लगाने में मदद की। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया, जहां से कोर्ट ने उन्हें जेल भेज दिया। इस वारदात में एक नाबालिग भी शामिल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS