BJP ने बनाई तगड़ी रणनीति : सोशल मीडिया के जरिए प्रचार-प्रसार पर जोर, पीएम मोदी करेंगे कार्यकर्ताओं से चर्चा...निंदा प्रस्ताव पास कर सरकार से मांगा इस्तीफा

रायपुर। कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में होने वाली भाजपा कार्यसमिति की बैठक समाप्त हो गई है। इस बैठक में भाजपा के कई दिग्गज नेता शामिल हुए, इस महत्वपूर्ण बैठक में नई कार्ययोजना के बारे में चर्चा की गई। वहीं मीटिंग के दौरान वरिष्ठ विधायक शिवरतन शर्मा ने भूपेश सरकार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए कहा कि, सीएम को इस्तीफा देना चाहिए, क्योंकि प्रदेश में लगातार भ्रष्टाचार हो रहा है और अब तो ईडी की रेड के बाद जिन आईएएस और राजनेताओं को गिरफ्तार किया हैं। इससे साबित हो जाता है कि, भूपेश सरकार में 2000 करोड़ का शराब घोटला किया गया है। इस केस में अनवर ढेबर को गिरफ्तार भी किया गया है। साथ ही कहा कि, भाजपा लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाती आ रही है। जिसके चलते पिछले 6 महीने से ईडी जानकारी जुटाने में लगी हुई है।
प्रदेश सरकार के घोटाले उजागर : साव
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के दौरान प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बताया कि, एक तरफ पीएम मोदी पूरे देश को बुलेट की रफ्तार से आगे बढ़ा रहे है। वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस सरकार राज्य में सिर्फ घोटले करती हुई नजर आ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ऐतिहासिक कार्यकाल के 9 साल पूरे कर लिए है। भारत के ये नौ वर्ष वास्तव में देश के विकास के लिए बेहतर कदम है। इसकी तुलना हम शक्ति उपासना के पावन पर्व ‘नवरात्र’ से करें तो गलत नहीं होगा। इस अवसर पर हम अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जायेंगे और महा जनसंपर्क अभियान भा चलाएंगे।
पीएम मोदी नेताओं से करेंगे बातचीत
बता दें, छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले प्रधानमंत्री मोदी वर्चुअली कार्यकर्ताओं और नेताओं से बातचीत करने वाले हैं। जिसमें करीब 10 लोगों से संवाद करने की बात कही गई है। इस दौरान छत्तीसगढ़ के कई भाजपा नेता पीएम मोदी से सोशल मीडिया के जरिए रूबरू होने वाले है। आगामी विधानसभा चुनाव के लिए पीएम सभी को कार्यप्रणाली के बारे में बताने वाले हैं।

छत्तीसगढ़ आएंगे अनेक केंद्रीय मंत्री
कांग्रेस सरकार के घेरने के लिए और भाजपा की उपलब्धियों को जनता तक पहुंचाने के लिए अलग-अलग प्रदेशों में प्रेस कॉन्फ्रेंस करने की तैयारी चल रही है। यह प्रेस कॉन्फ्रेंस राजधानी रायपुर में भी की जाएगी। आने वाले चुनाव से पहले लगातार देश के केंद्रीय मंत्री रायपुर के दौरे पर आने वाले हैं। जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है वहां के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री प्रेस वार्ता करने वाले है। इन राज्यों में रायपुर भी शामिल है। यानी आने वाले दिनों में यहां पर कई भाजपा के मंत्री शिरकत करेंगे।
सोशल मीडिया के माध्यम से होगा प्रचार-प्रसार
अक्सर आपने देखा होगा कि, चुनाव आने से पहले भारतीय जनता पार्टी सोशल मीडिया पर एक्टिव हो जाती है। इस बार भी भाजपा ऐसा ही कुछ करने वाली है, आने वाले दिनों में सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर यानी कि यूट्यूब चैनल बनाने की तैयारी चल रही है। ताकि घर-घर तक राज्यों के विकास की बात जनता तक पहुंच पाए। अहम बात यह है कि, केंद्रीय मंत्री बाकायदा इन सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर से मुलाकात भी करेंगे। छत्तीसगढ़ के सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर्स के साथ बातचीत होगी। इस मीटिंग में भाजपा केंद्र की योजनाओं और राज्य के विकास की चर्चा होगी।
भाजपा किसान मोर्चा की जन चौपाल...
भाजपा किसान मोर्चा की जन चौपाल 1 मई से शुरू हो गई है, जो 10 जून तक चलने वाली है। इस चौपाल के जरिए किसान मोर्चा 2000 जगाहों पर जाकर किसानों के मुद्दों पर बातचीत करेंगे और लोगों से मिलेंगे। अहम बात यह है कि, किसानों के हर बात को निचले स्तर तक पहुंचाया जा रहा है। जन चौपाल के माध्यम से केंद्र द्वारा किए गए कार्यों के बारे में बताया जाएगा। भाजपा का कहना है कि, प्रदेश सरकार किसानों को गुमराह करने का काम कर रही है। इसी वजह से निचले स्तर के किसानों को हर बात समझाने की कोशिश की जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS