बीजेपी सांसद विजय बघेल के एम्स दाखिले की तैयारी, कोरोना के सारे लक्षण मिलने के बाद रिपोर्ट भी पॉजिटिव

X
By - Vinod Dongre |14 Jan 2021 8:48 PM IST
पुष्टि सांसद विजय बघेल के पीए मनोज वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि सांसद विजय बघेल को रायपुर एम्स में भर्ती कर रहे हैं। पढ़िए पूरी खबर-
भिलाई। दुर्ग से भाजपा सांसद विजय बघेल कोरोना संक्रमित हो गए हैं। उनकी कोरोना रिपोर्ट आज ही पॉजिटिव आई है। सांसद विजय बघेल के अंदर कोरोना के सारे लक्षण मिले हैं। उन्हें सर्दी-खांसी के अलावा हल्का बुखार भी है। सांसद विजय ने इन सबको देखते हुए पूरी सजगता के साथ आज अपने घर में ही सैंपल दिया।
स्वास्थ्य विभाग का महकमा सैंपल लेने पहुंचा था। दोपहर के वक्त में एंटीजन टेस्ट लिया गया और रिपोर्ट शाम 4 बजे के बाद आई है। इसकी पुष्टि सांसद विजय बघेल के पीए मनोज वर्मा ने की है। उन्होंने बताया कि सांसद विजय बघेल को रायपुर एम्स में भर्ती कर रहे हैं। इसकी तैयारी चल रही है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS