BJP Press Conference : बृजमोहन बोले- राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार करने के लिए ही गौठानों को बनाया...

रायपुर- विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा के नेता प्रेस कॉन्फ्रेंस (Press Conference) के जरिए कांग्रेस पर जमकर हमला करते हुए नजर आ रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agarwal) ने प्रेस वर्ता के दौरान कहा कि, प्रदेश के गौठान भ्रष्टाचार के स्मारक बन गए हैं। कांग्रेस नेताओं के घोटाले के लिए गौठान बनाया गया है।
रोका-छेका अभियान में करोड़ों खर्च...
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल (Brijmohan Agarwal) ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, गौठान योजना में कुल 1334.65 करोड़ रूपये खर्च किए गए। जबकि लावारिश गायों की संख्या 3380 है। यानि प्रति गाय पर सरकार ने करीब 40 लाख खर्च किए हैं। वहीं रोका-छेका अभियान में करोड़ों रुपए खर्च कर दिए गए। मैं पूछना चाहता हूं...रोका-छेका गायों को सड़कों पर रोकने के लिए है या वाहन चालकों को सड़कों पर रोकने के लिए चलाया जा रहा है।
सरकार में दम है तो भाजपा नेताओं को जेल में डालें...
पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि, ED गौठान (Gothan) घोटाले की जांच करें। ताकि पता चल सके कि, गौठान में खर्च किया गया पैसा केंद्र का है या राज्य सरकार ने खर्च किया है। या फिर मनरेगा के मजदूरों का पैसा, इसी में खर्च कर दिया गया। अगर सरकार में दम है तो हमारे कार्यकाल में हुई गड़बड़ी पर कार्यवाही करें। सरकार मर्दानगी दिखाए और 10-20 भाजपा नेताओं को जेल में डाल दें।
छत्तीसगढ़ के भरोसे केंद्र सरकार चलती है...
जितने भी आरोप भाजपा ने कांग्रेस पर लगाए है, उनका जवाब देते हुए राज्य सरकार ने कहा कि, BJP कहती हैं, केंद्र के रहमो-करम से सरकार चल रही है। हकीकत तो यह है कि, केंद्र ने 4.5 लाख करोड़ रुपए छग से कमाए है। जबकि छत्तीसगढ़ को 1.37 लाख करोड़ की राशि दी गई है। छग से राजस्व वसूली का महज 29% ही प्रदेश को मिला है। इसलिए कहा जा सकता है कि, छत्तीसगढ़ के भरोसे केंद्र सरकार चलती है, केंद्र सरकार के रहमो-करम से छत्तीसगढ़ नहीं चलता।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS