भजापा का महाजनसंपर्क अभियान : मरकाम बोले- चुनाव आते ही भाजपा को जनता तक पहुंचना है...साढ़े 4 साल कहां थे...

भजापा का महाजनसंपर्क अभियान : मरकाम बोले- चुनाव आते ही भाजपा को जनता तक पहुंचना है...साढ़े 4 साल कहां थे...
X
राज्य में 30 जून से भाजपा का जनसंपर्क अभियान शुरू होने वाला है। इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा जन-जन तक अपनी बात पहुंचाने का कार्य करने वाले है। इन सब के बीच कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि, भाजपा के नेता साढ़े 4 साल से घरों में छुपे हुए थे और चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय हो गए और क्या कुछ कहा...पढ़िए पूरी खबर

रायपुर- छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए कुछ ही महीने बाकी है। इसी बीच राज्य में 30 जून से भाजपा का जनसंपर्क अभियान शुरू होने वाला है। इस कार्यक्रम के जरिए भाजपा जन-जन तक अपनी बात पहुंचाने का कार्य करने वाले है। लोकसभा क्षेत्रों में भाजपा के कार्यक्रमों को लेकर कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि, चुनाव नजदीक आ रहा है, इसलिए बीजेपी कार्यक्रम कर रही है। भाजपा के नेता साढ़े 4 साल से घरों में छुपे हुए थे और चुनाव नजदीक आते ही सक्रिय हो गए। छत्तीसगढ़ की जनता बीजेपी को समझ चुकी है, प्रदेश के लोग उनके बहकावे में नहीं आने वाले।

विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार की होगी वापसी- मरकाम

प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि, बस्तर के रास्ते से ही छत्तीसगढ़ में सरकार तक पहुंचा जाता है। कांग्रेस पार्टी बस्तर के विकास और प्रगति के लिए सीएम विशेष कार्य योजना के तहत काम कर रही है। इसके साथ ही वनोपज संग्रहण या बाकी विकास कार्य भी किए जा रहे है। जब भी बस्तर में समस्या आती है, उसका समाधान निकाला जाता है। प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने यह दावा किया है कि, आने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार फिर से आएगी।

कर्नाटक की तरह छत्तीसगढ़ में भी बुरी तरह हारेगी भाजपा- मरकाम

बता दें, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह और भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा छत्तीसगढ़ के दौरे पर आए थे। इसी को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि, छत्तीसगढ़ में भाजपा बुरी तरह से हारेगी। बीजेपी सबक लेकर नई रणनीति के साथ चुनावी मैदान में उतरना चाहती है। चाहे गृहमंत्री शाह आए या राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा आए उससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा। आप सभी ने देखा होगा कि किस तरह से कर्नाटक चुनाव में पूरे केंद्रीय मंत्रिमंडल में अपना डेरा डाला था। कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस के पक्ष में वोट दिया था। कर्नाटक की जनता ने बता दिया था कि, हमे बीजेपी पर भरोसा नहीं है।

सीएम ने जनता की उम्मीदों को किया पूरा...

प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में हम 36 वादों के साथ जनता के बीच गए थे। इस वक्त हमारी सरकार वर्तमान में 51 योजनाओं का संचालन कर रही है। सीएम भूपेश बघेल जी के नेतृत्व में हमारी सरकार जनता की उम्मीदों पर खरी उतरी हैं। इसलिए जनता 2023 में कांग्रेस की सरकार के पक्ष में वोट करेगी।

पुरखौती सम्मान यात्रा को लेकर बोला हमला...

भाजपा की पुरखौती सम्मान यात्रा को लेकर प्रदेश अध्यक्ष मरकाम ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि, बीजेपी के शासनकाल में आदिवासियों का नरसंहार किया गया है। इसी वजह से बस्तर के 700 गांव तबाह हो गए थे। मेरा सवाल भाजपा से है कि, इतना कुछ होने के बाद क्या सोचकर पुरखौती यात्रा निकलेंगे। वैसे भी आदिवासी दिवस के दिन विष्णु देव साय को अध्यक्ष पद से हटा दिया गया था। भाजपा आदिवासियों को सम्मान नहीं करती, इस तरह की सोच रखने वाली बीजेपी को जनता जान चुकी है।

Tags

Next Story