राज्योत्सव की रात भड़के भाजपाई : विधायक विनोद चंद्राकर के खिलाफ विरोध रैली, पुलिस ने रोका तो नेशनल हाईवे पर लगाया जाम

राज्योत्सव की रात भड़के भाजपाई : विधायक विनोद चंद्राकर के खिलाफ विरोध रैली, पुलिस ने रोका तो नेशनल हाईवे पर लगाया जाम
X
राज्योत्सव के दिन देर रात विरोध प्रदर्शन करने सड़क पर ऊतरे भाजपा के कार्यकर्ता। पुलिस ने रोका तो कार्यकर्ताओं ने NH-353 नेशनल हाईवे को जामकर वहीं करने लगे धरना प्रदर्शन। विरोध करने का क्या है कारण... पढ़िये ...

महासमुंद। यहां राज्योत्सव के दिन देर रात सड़क पर जमकर हंगामा हुआ। कांग्रेस विधायक विनोद चंद्राकर को उत्सव में मुख्य अतिथि बनाने पर भाजपाई भड़क गए। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एकजुट होकर सड़क पर उतर आए और रैली निकालकर विरोध प्रदर्शन करने लगे। पुलिस ने रोका तो भाजपा के कार्यकर्ताओं ने NH-353 नेशनल हाईवे को जाम कर दिया और वहीं धरने पर बैठ गए। काफी देर तक विरोध चलता रहा। पुलिस के काफी देर के समझाइश के बाद कार्यकर्ता वहां से हटे।

कांग्रेस विधायक के विरोध में देर रात भाजपा कार्यालय पर तमाम कार्यकर्ता एकत्र हो गए। इसके बाद जिलाध्यक्ष रूप कुमारी चौधरी के नेतृत्व में रैली निकालकर राज्योत्सव स्थल की ओर बढ़ने लगे। सूचना मिलने पर पुलिस ने रास्ते में ही कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस पर कार्यकर्ताओं ने नेशनल हाईवे पर ही बैठकर धरना शुरू कर दिया। जिसेक चलते सड़क पर वाहनों की एक लम्बी कतार लग गई। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। इसके बाद कार्यकर्ता लौट गए।

विधायक पर मारपीट का है आरोप

पिछले दिनों आबकारी विभाग के कार्यालय में हंगामा हुआ था। वहां विधायक विनोद चंद्राकर की मौजूदगी में एक कर्मचारी को बुरी तरह पीटा गया। इसके बाद से भाजपा इस मामले में विधायक पर मिलीभगत का आरोप लगाने के साथ ही कार्रवाई की मांग कर रही है। अब जिला स्तर पर हो रहे राज्योत्सव में विधायक को मुख्य अतिथि बनाए जाने पर भाजपा का गुस्सा फूट पड़ा और तमाम कार्यकर्ता सड़क पर उतर आए। वहीं भाजपा जिला अध्यक्ष ने चेतावनी दी है कि मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।

Tags

Next Story