बिरनपुर पहुंचे भाजपाई : मृतक भुनेश्वर के परिजनों से मिले... साव ने आर्थिक मदद के लिए दिया 11 लाख का चेक

सूरज सिन्हा/बेमेतरा- भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव आज बेमेतरा जिले के बिरनपुर पहुंचे हैं। यहां पहुंचकर उन्होंने मृतक भुनेश्वर साहू के परिवार वालों से मुलाकात की और उन्हें आर्थिक सहायता प्रदान की है। परिजनों की आर्थिक मदद करते हुए भाजपा ने 11 लाख रुपये का चेक दिया है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष साव की और गांव वालों की सुरक्षा के लिए पुलिस बल तैनत किए गए हैं।
8 अप्रैल को क्या हुआ था...
2 स्कूली छात्रों के बीच रास्ते में साइकिल चलाते समय कट मारने को लेकर विवाद हुआ था। इस दौरान एक युवक ने छात्र के हाथ पर कांच की बोतल तोड़ दी थी। जिसके बाद बच्चों की लड़ाई दो पक्षों की लड़ाई बन कर रह गई। इसी बीच दूसरे पक्ष के लोगों ने तलवार से 22 साल के युवक भुनेश्वर साहू की हत्या कर दी थी। जब इस हिंसा को रोकने के लिए पुलिस मौके पर पहुंची तो उनकी गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया था। यह झगड़ा सिर्फ युवक भुनेश्वर साहू की हत्या तक सीमित नहीं था, क्योंकि भुनेश्वर की हत्या के बाद बिरनपुर गांव के शक्तिघाट इलाके में 10 अप्रैल को रहीम मोहम्मद और ईदुल मोहम्मद की लाश मिली थी। हालांकि सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले में 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था।
धारा 144 लागू कर दी गई थी...
बिरनपुर की घटना को लेकर जगह-जगह 144 लागू कर दिया गया था। काफी समय तक बिरनपुर गांव में नेताओं के जाने पर भी प्रतिबंध लगा दिया गया था। जिसके बाद भाजपा और कांग्रेस में जमकर विवाद हुआ था। गांव के चप्पे-चप्पे पर पुलिस तैनात थी। आने-जाने वाले लोगों की कड़ाई से चेकिंग की जा रही थी। इसके बावजूद भारतीय जनता युवा मोर्चा और भाजपा कार्यकर्ताओं ने बेरिकेडिंग तोड़कर बिरनपुर जाने की कोशिश की थी। हालांकि पुलिस बल के चलते वे ऐसा कर नहीं पाए थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS