BJP SC Morcha Meeting : SC मोर्चा के राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक शुरू, यह दिग्गज राजधानी पहुंचे...लाल सिंह बोले- प्रदेश सरकार दलित विरोधी...

रायपुर- चुनाव से पहले लगातार बीजेपी के राष्ट्रीय नेताओं का दौरा छत्तीसगढ़ में हो रहा है। इसी बीच आज भाजपा के राष्ट्रीय नेता लाल सिंह आर्य (Lal Singh Arya) रायपुर पहुंचे हैं। दरअसल, अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक (BJP SC Morcha Meeting) आयोजित की गई है। जिसमें शामिल होने के लिए राष्ट्रीय नेता लाल सिंह आर्य यहां पहुंचे हैं। उन्होंने यहां आकर सबसे पहले अंबेडकर चौक में भीमराव अंबेडकर और इसके बाद छत्तीसगढ़ महतारी की प्रतिमा को नमन किया।
छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर बनेगी रणनीति...
बता दें, पांच राज्यों की 79 सीटें जितने के लिए अनुसूचित जाति मोर्चा की राष्ट्रीय बैठक की जा रही है। इस कड़ी में छत्तीसगढ़ की 10 सीटों पर जीत दर्ज की रणनीति बनाई जाएगी। बैठक में SC मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष लाल सिंह आर्य , राष्ट्रीय महामंत्री शंभू नाथ टुंडिया छत्तीसगढ प्रभारी अजा मोर्चा सतीश मालवीय, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव,नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, SC मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन मार्कण्डेय भी मौजूद हैं।
SC मोर्चा की बैठक पर बोले लाल सिंह...
SC मोर्चा की राष्ट्रीय पदाधिकारियों की बैठक (BJP SC Morcha Meeting) पर भाजपा राष्ट्रीय नेता लाल सिंह (Lal Singh Arya) ने कहा कि, SC वर्ग के लिए किए गए कार्यों को जनता के बीच ले जाने रणनीति तैयारी की जा रही है। पीएम के नेतृत्व में गरीबों का कल्याण हो रहा है। देश की जनता को पीएम पर विश्वास है
भूपेश सरकार पर बोला हमला...
बीजेपी के राष्ट्रीय नेता लाल सिंह भूपेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि, भूपेश बघेल सरकार दलित विरोधी सरकार है। सेक्यूलरिजम के आधार पर निर्णय लेने वाली सरकार है। घपले और घोटाले की सरकार है। दलितों के खिलाफ हुए अत्याचारों पर FIR तक दर्ज नहीं होती। शाम की बैठक में छत्तीसगढ़ के मुद्दों पर सरकार को घेरने के लिए रणनीति बनाई जाएगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS