CG Election : प्रचार के अंतिम क्षणों में भाजपा ने झोंकी ताकत, शाह के बाद नड्डा का भी कार्यक्रम तय, आरंग और अंबिकापुर में लेंगे सभाएं

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में भाजपा कोई कोर कसर छोड़ना नहीं चाहती है। ऐन प्रचार खत्म होने वाले दिन अचानक भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा का छत्तीसगढ़ दौरा तय हो गया है। वे बुधवार को आरंग में चुनावी जनसभा को संबोधित करने वाले हैं।
उल्लेखनीय है कि, कल प्रचार का अंतिम दिन है। शाम पांच बजे प्रचार समाप्त हो जाएगा। ऐसे में ठीक एक दिन पहले ही श्री नड्डा का कार्यक्रम का तय किया गया है। वे दोपहर डेढ़ बजे हाई स्कूल मैदान आरंग में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। यहां से कांग्रेस के मंत्री डा. शिव डहरिया के खिलाफ भाजपा ने सतनामी समाज के गुरु खुशवंत साहेब को चुनावी मैदान में उतारा है। इसके बाद वे दोपहर बाद 3 बजे अंबिकापुर के कलाकेंद्र मैदान में जनसभा को संबोधित करेंगे। उल्लेखनीय है कि अंबिकापुर से प्रदेश सरकार के उप मुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव के खिलाफ भाजपा ने उन्हीं के करीबी रहे राजेश अग्रवाल को मैदान में उतारा है। श्री अग्रवाल लखनपुर नगर पंचायत के अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
अमित शाह साजा समेत 3 सभाएं लेंगे
उल्लेखनीय है कि, कल केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह कल बुधवार को छत्तीसढ़ आएंगे। दूसरे चरण के प्रचार के अंतिम श्री शाह साजा में हुंकार भरेंगे। वहीं पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक बिलासपुर में प्रस्तावित रोड शो कैंसिल हो गया है। श्री शाह के दौरे का मिनट टू मिनट शेड्यूल जारी हुआ है। जारी शेड्यूल के मुताबिक सुबह साढ़े 11 बजे पहुचेंगे रायपुर एयरपोर्ट। एयरपोर्ट से हेलीकॉप्टर के जरिए साजा के लिए रवाना होंगे। साजा में चुनावी सभा को संबोधित करने के बाद दोपहर 12.40 से 1 बजे सभा स्थल के ग्रीन रूम में लंच के लिए आरक्षित रखा गया है। लंच के बाद श्री शाह साजा से जांजगीर-चांपा के लिए रवाना होंगे। दोपहर 1.55 से 2.35 बजे तक सभा को संबोधित करेंगे। जांजगीर-चांपा से 2.45 बजे कोरबा के लिए रवाना होंगे। कोरबा में 3.20 से 4 बजे तक सभा को संबोधित करेंगे। कोरबा से बिलासपुर आकर शाम 4.40 बजे दिल्ली के रवाना हो जाएंगे। बिलासपुर में श्री शाह का रोड शो कैंसल हो गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS