सीएम को काला झंडा दिखाने की तैयारी में थे भाजपाई : कार्यक्रम से पहले पुलिस ने लिया हिरासत में, 14 से अधिक नेता नजरबंद

सुकमा। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने प्रदेशव्यापी भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बुधवार को बस्तर दौरे पर हैं। आज सीएम सुकमा जिले के कोंटा पहुंचे। इस दौरान मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने की तैयारी कर रहे भाजपाइयों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और थाने ले जा कर बैठा दिया। मामला कोंटा और सुकमा थाना क्षेत्र का है। दरअसल मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने भाजपा कार्यकर्ता तैयारी में थे कि पुलिस ने उन्हें मुख्यमंत्री कार्यक्रम से पहले ही थानों में बैठा कर रखा। वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष हूँगाराम मरकाम समेत 14 से अधिक भाजपा नेता नजरबंद है। हूँगाराम ने आरोप लगाया कि घंटे भर से अज्ञात कारणों से पुलिस ने हमें थाने में बैठा कर रखा था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS