छत्तीसगढ़: रविवार को राजनांदगांव में भाजपा करेगी दो दिवसीय बैठक, मिशन 2023 पर रणनीति तैयार

रायपुर। भाजपा के राष्ट्रीय और प्रदेश के दिग्गज नेता रविवार को राजनांदगांव में जुटेंगे। वहां दो दिनों की बैठकों के दौर में पहले दिन शाम को पांच बजे कोर ग्रुप और शाम को छह बजे प्रदेश के महामंत्रियों, संभाग के प्रभारियों की बैठक होगी। इसके बाद दूसरे दिन प्रदेश पदाधिकारियों की सुबह से होने वाली बैठक में मिशन 2023 पर रणनीति तैयार होगी। बैठक में प्रदेश सरकार को घेरने की भी रणनीति बनेगी। दुर्ग में पीएम आवास को लेकर होेने वाले बड़े आंदोलन की रूपरेखा भी तैयार होगी। बैठक में शामिल होने के लिए प्रदेश प्रभारी ओम माथुर और सहप्रभारी नितिन नवीन पहुंच गए हैं।
राष्ट्रीय सह संगठन महामंंत्री शिव प्रकाश के रविवार को आने की संभावना है। भाजपा मिशन 2023 के साथ 2024 लोकसभा चुनाव की भी तैयारी में अभी से लगी है। भाजपा ने इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर बूथों को मजबूत करने का काम प्रारंभ कर दिया है। इसके लिए पन्ना और पेज प्रभारी बनाने का काम चल रहा है। इसी के साथ सभी बड़े नेताओं को भी बूथों तक जाने के लिए कहा गया है। विधानसभा के प्रभारी भी हर माह एक सप्ताह अपने विधानसभा क्षेत्र में अनिवार्य रूप से दे रहे हैं।
प्रदेश सरकार को घेरने की बनेगी योजना
राजनांदगांव में पहले दिन जहां सुबह से ही जिलाध्यक्ष, जिला प्रभारी और सहप्रभारी शक्ति केंद्रों में जाएंगे, वहीं शाम को सबसे पहले पांच बजे कोर ग्रुप की बैठक होगी। इसमें प्रदेश सरकार को घेरने के लिए किए जाने वाले आंदोलनों के साथ मिशन 2023 को लेकर रणनीति बनेगी। इसके बाद प्रदेशाध्यक्ष, चार महामंत्री और पांच संभाग के प्रभारियों की बैठक होगी। इसमें सभी संभागों के बारे में जानकारी रखी जाएगी। दिए गए टास्क की लेंगे जानकारी प्रदेश के नए प्रभारी ओम माथुर अपने पहले प्रवास में प्रदेश संगठन काे जो टास्क देकर गए थे, उसके बारे में प्रदेश पदाधिकारियों की सोमवार को होने वाली बैठक में पूरी जानकारी लेंगे कि किसने क्या किया है। इसी के साथ दुर्ग में होने वाले प्रधानमंत्री आवास योजना के आंदोलन को लेकर पूरी रणनीति बनेगी।
इसके अलावा आरक्षण को लेकर प्रदेश में जिस तरह का सियासी घमासान चल रहा उस पर भी चर्चा होगी। बस्तर के नारायणपुर में धर्मांतरण को लेकर जो स्थिति बनी है, उस पर भी विचार विमर्श करने के साथ तय होगा कि भाजपा इस मामले में आगे क्या करेगी। अन्य वाले में किन मुद्दों पर बड़े आंदोलन किए जाने हैं, इसकी भी योजना बनाई जाएगी। संगठन को मजबूत करने पर भी मंथन होगा।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS