पीएम के दौरे की तैयारियों में जुटे भाजपाई : साव बोले- प्रदेश सरकार से जनता का भरोसा उठ गया है

पीएम के दौरे की तैयारियों में जुटे भाजपाई : साव बोले- प्रदेश सरकार से जनता का भरोसा उठ गया है
X
पीएम मोदी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आने वाले हैं, यहां आकर वे रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। उनके कार्यक्रम की तैयारी को लेकर यह बैठक रखी गई है।...पढ़े पूरी खबर

रायपुर- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर तैयारियां जोरो-शोरो से चल रही हैं। पीएम के आने से पहले भाजपा प्रदेश कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे में बैठक शुरू हो गई है। यह बैठक भाजपा प्रदेश प्रभारी ओम माथुर की अध्यक्षता में हो रही हैं। बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव समेत कई दिग्गज शामिल होंगे। पीएम मोदी 7 जुलाई को छत्तीसगढ़ आने वाले हैं, यहां आकर वे रायपुर साइंस कॉलेज मैदान में सभा को संबोधित करेंगे। बता दें, प्रधानमंत्री मोदी का कार्यक्रम प्रस्तावित हुआ है। उनके कार्यक्रम की तैयारी को लेकर यह बैठक रखी गई है।

राज्य सरकार ने छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया है- साव

कांग्रेस ने कहा था कि, छत्तीसगढ़ में बीजेपी केंद्रीय नेतृत्व पर निर्भर है। इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, जनता का भरोसा सीएम बघेल पर से उठ गया है, क्योंकि टी एस सिंहदेव को उप मुख्यमंत्री बनाया गया है। यानी फिर से छत्तीसगढ़ की जनता को धोखा दिया जा रहा है। कांग्रेस पार्टी की इस चाल से छत्तीसगढ़ की जनता दोबारा नहीं फंसेगी। साथ ही कहा कि, जनता एक बार धोखा खा चुकी है, लेकिन इस बार कांग्रेस की छुट्टी होकर रहेगी।

अविश्वास प्रस्ताव लाना बेहद जरूरी...

विधानसभा के मानसून सत्र को लेकर भाजपा विधायक दल की बैठक की गई थी। जिसमें विपक्ष की तरफ से अविश्वास प्रस्ताव लाने की बात कही गई थी। इस मुद्दे को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष साव ने कहा कि, राज्य सरकार ने भ्रष्टाचार किया है, जनता भी देख रही है कि हर काम ठप पड़ा हुआ है। सारे मुद्दों को विधानसभा में उठाना जरूरी है। इसलिए अविश्वास प्रस्ताव लाकर जनता के मुद्दे उठाएं जाएं।

कांग्रेस पार्टी को उखाड़ फेंकना है...

आपको बता दें, कांग्रेस ने कहा था कि, केंद्रीय नेतृत्व का प्रदेश के नेताओं से भरोसा उठ गया है। इसी मामले को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कांग्रेस पर हमला बोलते हुए कहा कि, लगता है पार्टी डरी हुई है। साढ़े 4 साल में छत्तीसगढ़ की जनता के साथ धोखा हुआ है। छत्तीसगढ़ की जनता बार-बार धोखा नहीं खाएगी। यह जनता तय करेगी की आगे क्या करना है।

Tags

Next Story