भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया एसपी कार्यालय का घेराव: पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी, रोकने के लिए पुलिस ने लगाए बैरिगेट्स

कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिले में भाजपा कार्यकर्ताओं ने एसपी कार्यालय का घेराव किया। भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री सौरभ सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने के विरोध में प्रदर्शन किया गया। भानुप्रतापपुर के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद के कथित गिरफ्तारी के विरोध में कल भाजपा युवा मोर्चा ने पुतला दहन भी किया था। पुतला दहन के दौरान पुलिस के साथ उनकी झूमाझटकी भी हुई थी। एसपी ऑफिस के सामने धरना प्रदर्शन में बैठे हैं प्रदर्शनकारी। प्रदर्शन में पूर्व संसदीय सचिव मोतीराम, पूर्व विधायक अशोक साहू, जिलाध्यक्ष सहित सैकड़ों कार्यकर्ता भी वहां मौजूद रहे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की जा रही है। पुलिस ने बैरिगेट्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को रोका। देखिए वीडियो...
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS