मिशन-2023 की तैयारी में अभी से जुटें भाजपा कार्यकर्ता

मिशन-2023 की तैयारी में अभी से जुटें भाजपा कार्यकर्ता
X
छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर की ग्रामीण विधानसभा के तीन मंडलों के कार्यकर्ता प्रशिक्षण सत्र में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अभी से मिशन-2023 की तैयारी में जुटने के लिए कहा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलता को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा गया।

छत्तीसगढ़ राज्य की राजधानी रायपुर की ग्रामीण विधानसभा के तीन मंडलों के कार्यकर्ता प्रशिक्षण सत्र में भाजपा नेताओं ने कार्यकर्ताओं को अभी से मिशन-2023 की तैयारी में जुटने के लिए कहा। प्रदेश की कांग्रेस सरकार की विफलता को घर-घर तक पहुंचाने के लिए कार्यकर्ताओं से कहा गया है।

प्रदेश प्रवक्ता संजय श्रीवास्तव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। जिसमें एक चाय बेचने वाला कार्यकर्ता भी देश का प्रधानमंत्री बन सकता है। जबकि दूसरी ओर अन्य पार्टियां परिवारवाद से ग्रसित हैं। श्री श्रीवास्तव ने कहा है कि सेवाभावी पार्टी का हर सदस्य हमेशा देश के हर नागरिक की मदद करने को तत्पर रहता है और यही बात भारतीय जनता पार्टी को दूसरी पार्टियों से अलग बनाती है।

प्रशिक्षण शिविर के अलग-अलग सत्रों को अवधेश जैन, पूर्व गृहमंत्री रामसेवक पैकरा, मोहन एंटी, मोतीलाल साहू, नंदकुमार साहू, ओंकार बैस ने भी संबोधित किया। सभी ने कार्यकर्ताओं से मिशन-2023 के लिए अभी से जुटने का आव्हान किया है।

कार्यक्रम का संचालन राजकुमार राठी ने किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला महामंत्री रमेश सिंह ठाकुर, अकबर अली, खेम सेन, संजय तिवारी, जितेंद्र धुरंधर, प्रकाश बजाज, संजय यादव, जेपी चंद्रवंशी, होरीलाल देवांगन, ओमप्रकाश साहू, रविंद्र सिंह ठाकुर, विश्वदिनी पांडेय सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Tags

Next Story