भाजपा की मांग : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की लिमिट प्रति एकड़ 20 क्विंटल किया जाए

भाजपा की मांग : समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की लिमिट प्रति एकड़ 20 क्विंटल किया जाए
X
भाजपा किसान मोर्चा ने विभिन्न मांगों को लेकर प्रदेश के सभी जिलों में राज्यपाल के नाम कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में भाजपा किसान मोर्चा ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर गुरुवार को राज्यपाल के नाम प्रदेश के सभी जिला मुख्यालयों में कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा है। भाजपा ने ज्ञापन सौंप कर किसानों से संबंधित विभिन्न बिंदुओं पर सरकार का ध्यानाकर्षण कराया है। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष पवन साहू ने कहा कि भाजपा किसान मोर्चा हमेशा किसानों के हित में खड़ी होती है। अभी हाल में हुए बेमौसम बारिश से किसानों के माथे पर चिंता की लकीरें आ गई है। वहीं किसान मोर्चे के लगातार आंदोलन के चलते सरकार 1 नवंबर से धान खरीदी तो शुरू कर रही है, लेकिन प्रदेश के किसानों के हित में प्रमुख रूप से मांग की गई है कि-

1. पूर्व वर्ष में हुई बारदाने की कमी और टोकन देने में गड़बड़ी और अन्य अव्यवस्था सरकार पहले से ही दुरूस्त करें।

2. जिले के सभी जलाशय से सिंचाई के​ लिए रबी फसल और उतेरा के लिए किसानों के मांग अनुसार क्षेत्र रकबा और पानी दिए जाने का दिनांक और (अधिसूचित) सुनिश्चित किया जाए।

3. बेमौसम बारिश के चलते धान, सोयाबीन और अन्य फसलें बर्बाद हो गई है। इसकी तत्काल सर्वे प्रारंभ कराया जाए और क्षतिपूर्ति प्रदान किया जाए। बेमौसम बारिश से खराब हुए फसलों का उचित सर्वे कर किसानों को बीमा का वास्तविक लाभ दिया जाए।

4. समर्थन मूल्य पर धान की लिमिट प्रति एकड़ 20 क्विंटल किया जाए।

5. पिछले दो साल के बकाया बोनस राशि तत्काल दीपावली पर्व के पहले किसानों के खाते में ट्रांसफर किया जाए।

6. जिले के सभी एनीकेट में जलभराव भरा रहे उसे खाली न किया जाए ताकि आसपास के क्षेत्र में भूमिगत जल स्रोत का स्तर बना रहे और खराब एनीकेटो का तत्काल मरम्मत कर दुरुस्त किया जाए।

Tags

Next Story