भाजपा का प्रदर्शन : तोड़े नगर निगम का गेट, कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच झड़प, अग्रवाल बोले- एक भी कार्यकर्ता को चोट आई तो किसी को नहीं छोड़ेंगे...

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए गुरुवार को भाजपा ने उग्र प्रदर्शन किया। बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का गेट तोड़ा दिया। इस दौरान पुलिस प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। इस पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक भी कार्यकर्ता को चोट आई तो किसी को नहीं छोड़ेंगे।
नगर निगम में लहरा दिया बीजेपी का झंडा
उल्लेखनीय है कि नगर निगम के सामने आज पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल, पूर्व मंत्री राजेश मूणत, सांसद सुनील सोनी समेत बड़ी तादाद में बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने हल्ला बोला है। पुलिस ने इन्हें रोकने की कोशिश जरूर की, लेकिन फिर भी कार्यकर्ताओं ने बड़ी गेट को पार करते हुए मुख्यालय में बीजेपी का झंडा लहरा दिया है। इस दौरान भाजपा लगातार नगर निगम पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए बादशाह बिंदुओं को उजागर किया है।
भ्रष्टाचार का आरोप
बृजमोहन अग्रवाल, राजेश मूणत और सुनील सोनी का कहना है कि निगम में लगातार भ्रष्टाचार हो रहे हैं। बूढ़ा तालाब, सड़क, बिजली, पानी समेत अनेक ऐसे मुद्दे हैं, जिस पर नगर निगम भ्रष्टाचार में लिप्त है। इस दौरान प्रदर्शन ने उग्र रूप ले लिया और बीजेपी के कार्यकर्ताओं ने नगर निगम का गेट तोड़ दिया। पुलिस प्रशासन और कार्यकर्ताओं के बीच झड़प भी गई। इस पर पूर्व मंत्री अग्रवाल ने चेतावनी देते हुए कहा कि एक भी कार्यकर्ता को चोट आई तो बीजेपी किसी को नहीं छोड़ेगी। देखिए वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS