हेट स्पीच मामले में भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया : केदार गुप्ता बोले- 'सैंया भए कोतवाल... अब डर काहे का', पुलिस प्रशासन पर सरकार का दबाव

हेट स्पीच मामले में भाजपा की तीखी प्रतिक्रिया : केदार गुप्ता बोले- सैंया भए कोतवाल... अब डर काहे का, पुलिस प्रशासन पर सरकार का दबाव
X
केदार गुप्ता ने कहा कि, जनता जानती है कि, कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। निश्चित रूप से बीजेपी इसका जवाब देगी। बिरनपुर में हुई घटना और हत्या से सांप्रदायिक सौहार्द खराब हुआ है। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। पढ़िए पूरी खबर...

रायपुर। छत्तीसगढ़ में नफरती भाषण (हेट स्पीच) के मामले में भाजपा के 8 नेताओं को कांग्रेस की शिकायत पर पुलिस ने नोटिस जारी किया है। इस पर भाजपा ने पलटवार किया है। BJP ने कहा कि, भाजपा कांग्रेस से घबराने वाली नहीं है। हेट स्पीच मामले में बीजेपी नेताओं पर जारी नोटिस को लेकर वरिष्ठ भाजपा नेता केदार गुप्ता ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने 'सैंया भए कोतवाल अब डर काहे का' दोहा कहते हुए कहा कि, कांग्रेस की सरकार और पुलिस भी कांग्रेस की है। पुलिस प्रशासन पर दबाव है कि उन्हें नोटिस भेजें, लेकिन भाजपा, कांग्रेस से घबराने वाली नहीं है। हम इसका जवाब देंगे और हाहाकार भी नहीं मचाएंगे।

कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही

केदार गुप्ता ने कहा कि, जनता जानती है कि, कांग्रेस तुष्टीकरण की राजनीति कर रही है। निश्चित रूप से बीजेपी इसका जवाब देगी। बिरनपुर में हुई घटना और हत्या से सांप्रदायिक सौहार्द खराब हुआ है। इसके लिए प्रशासन जिम्मेदार है। अब इसे राजनीतिक रूप दिया जा रहा है। मानव जीवन के साथ अगर खिलवाड़ होता है, तो ऐसे अपराधियों के घर बुलडोजर चलनी चाहिए। कांग्रेस की ओर से आयोजित नुक्कड़ सभा पर श्री गुप्ता ने कहा कि, कांग्रेस पार्टी के कुछ नेता जेल में हैं और कुछ नेता बेल में हैं। राष्ट्र से लेकर राज्य तक यही स्थिति है। इनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा। जनता ने पूरे देश में कांग्रेस पार्टी को अस्वीकार कर दिया है।

Tags

Next Story