चौपाटी के खिलाफ भाजपा का धरना ख़त्म : केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी के जांच और कार्यवाही के आश्वासन पर धरना स्थगित करने का ऐलान

रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में साइंस कालेज के पास चौपाटी हटाओ की मांग को लेकर भाजपा का अनिश्चितकालीन धरना आज ख़त्म हो गया। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी की ओर से स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की जांच के आश्वासन के बाद बीजेपी ने धरना स्थगित करने का फैसला लिया। आज धरनास्थल पर पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, प्रदेश भाजपाध्यक्ष अजय साव और नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल पहुंचे। यहीं श्री साव ने धरना खत्म करने की घोषणा की।
दरसअल, पिछले 10 दिन से पूर्व मंत्री राजेश मूणत धरना स्थल पर ही रात बिता रहे थे। वहीं शनिवार को साइंस कॉलेज ग्राउंड के पास जारी इस धरने में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह पहुंचे। उन्होंने कहा कि स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट में केंद्रीय मंत्री की ओर से जांच का भरोसा मिला है। इसलिए यह धरना स्थगित किया जा रहा है। शहरी विकास मंत्रालय के मंत्री हरदीप पुरी ने जांच की बात कही है। अपराधी को सजा दी जाएगी। इसके बाद डॉ रमन सिंह ने कहा हालांकि शहर में जारी प्रशासनिक भ्रष्टाचार का भाजपा विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि, 11 दिन के इस धरने ने प्रदेश सरकार को हिलाकर रख दिया है। शहर को जगाने का काम इस आंदोलन ने किया है। डॉ. रमन ने कहा कि, मैं भूपेश बघेल से पूछना चाहता हूं क्या क्या बेचोगे? जिस साइंस कालेज में पढ़ाई की उसे तो मत बेचो। पूरा का पूरा तंत्र भ्रष्टाचार में लगा हुआ है। छत्तीसगढ़ का नाम बदनाम हो रहा है।
सरकार को चेतावनी...10 महीना बचा है सुधर जाओ...
डॉ. रमन ने कहा कि, मैं सरकार से कहता हूं, 10 महीना बचा है सुधर जाओ... डॉ. रमन ने कहा- केंद्रीय शहरी विकास मंत्री हरदीप पुरी जी से आज मेरी बात हुई। उन्होंने कहा- मैं ऐसी कार्रवाई करूंगा कि नजीर बन जाएगा। केंद्रीय मंत्री ने आश्वासन दिया है, उनके आश्वासन के बाद आज धरना को स्थगित कर रहे हैं। मैं आंदोलन को स्थगित करने की घोषणा करता हूं।
मैं छत्तीसगढ़ में ही रहूंगा : डा. रमन
धरना के बाद मीडिया से चर्चा करते हुए डॉ. रमन ने राष्ट्रीय राजनीति में जाने के सवाल पर कहा कि, मैं छत्तीसगढ़ में अच्छा लगता हूं। मुझे छत्तीसगढ़ अच्छा लगता है। अभी मेरा दिल्ली जाने का इरादा नहीं है। कांग्रेस तो यही चाहती है मैं दिल्ली चला जाऊं।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS