भाजयुमो ने किया सीएम का पुतला दहन : कहा- नक्सलियों से सांठगांठ कर भाजपा नेताओं को निशाना बना रही प्रदेश सरकार

सीतापुर। छत्तीसगढ़ में हत्या, लूट, बलात्कार की बढ़ती घटनाओं के विरोध में सरगुजा जिले के सीतापुर में शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रांतव्यापी अभियान के तहत भाजयुमो ने शहीद भगत सिंह चौक पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया। भाजयुमो ने प्रदेश में तेजी से बढ़ रहे दुष्कर्म, हत्या और लूटपाट की घटना के लिए कांग्रेस सरकार को दोषी ठहराया है। भाजयुमो ने कहा कि प्रदेश में अपराधियों के हौसले बुलंद है। इसकी वजह से राज्य में अपराधिक घटनाओं का ग्राफ तेजी से बढ़ा है। नक्सलियों से सांठगांठ कर भूपेश सरकार प्रदेश में आतंक और दमनकारी नीति अपना भाजपा नेताओं को निशाना बना रही है।
भाजपाइयों और पुलिस के बीच हुई झूमाझटकी
वहीं पुतला दहन के दौरान भाजपाइयों और पुलिस के बीच काफी झूमाझटकी हुई। इस दौरान भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह पैकरा, भाजपा जिला मंत्री रोशन गुप्ता, भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण दास, राजा राम, भगत, प्रभात, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष विनोद अग्रवाल, पार्षद भोलाराम, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष कौशलेंद्र इलू गुप्ता, रूपेश आर्य गुप्ता, धर्मेंद्र अग्रवाल, संजय गुप्ता, आदित्य अग्रवाल, मनोज कंसारी, राहुल गुप्ता, निखिल सिंह, विवेक चौहान और भाजयुमो के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS