PSC घोटाले पर BJYM का प्रदर्शन : राजधानी पहुंचे राष्ट्रीय अध्यक्ष, पदाधिकारियों से कर रहे चर्चा...सीएम हाउस का करेंगे घेराव...

रायपुर- राजधानी रायपुर में भारतीय जनता युवा मोर्चा PSC घोटाले को लेकर सीएम हाउस का घेराव करेंगे। इसी के समर्थन में जनता युवा मोर्चा का साथ देने के लिए BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और बेंगलुरू दक्षिण लोकसभा के सांसद तेजस्वी सूर्या रायपुर पहुंच गए हैं। BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी का रायपुर में पंथी नृत्य और आदिवासी नर्तक दल के साथ स्वागत किया गया। इस वक्त तेजस्वी एयरपोर्ट के लाउंज में चाय पर BJYM के पदाधिकारियों चर्चा कर रहे हैं।
BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष का मिनट टू मिनट कार्यक्रम...
PSC घोटाले के विरोध में BJYM के राष्ट्रीय अध्यक्ष और दक्षिण लोकसभा के सांसद तेजस्वी सूर्या सुबह 10 बजे जैतखाम में पूजा-अर्चना कर रहे हैं। इसके पहले नालंदा परिसर पहुंचकर छात्रों से संवाद कर चुके हैं। वहीं सुबह 10.15 पर राम मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना करेंगे। दोपहर 12.15 बजे प्रदेश कार्यालय में वरिष्ठ कार्यकताओं से मुलाकात करेंगे। इस अलावा दोपहर 1 बजे सभा स्थल के लिए रवाना हो जाएंगे।
PSC घोटाले पर उग्र पदर्शन...
PSC 2021 के घोटाले को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा बड़ा प्रदर्शन करने वाली है। इसके साथ ही राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में सीएम हाउस को घेरा जाएगा। बता दें, भारतीय जनता युवा मोर्चा बिजली ऑफिस चौक में आमसभा करने के बाद सीएम हाउस को घेरने निकलेंगे। इस प्रदर्शन में 25 हजार कार्यकर्ता शामिल हो सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें, प्रदर्शन और सीएम हाउस के घेराव को देखते हुए पुलिस बीच रास्तों पर बैरिकेडिंग लगा दी है। यानी आप सभी को अपना रूट बदलकर जाना होगा।

किस रूट से जाएं...
1) महिला थाना चौक से ओसीएम चौक काली माता मंदिर की तरफ न जाए...आप सभी सीधा महिला थाना चौक से बंजारी चौक की तरफ से निकलें।
2) खजाना चौक से काली माता मंदिर ओसीएम चौक की तरफ जाने वाले खजाना चौक से शास्त्री चौक और बंजारी चौक से महिला थाना होकर निकलें। सिविल लाइन और पीडब्ल्यूडी चौक से भी आ सकते हैं।
3) पीडब्ल्यूडी चौक से सीएम हाउस और भगत सिंह चौक की तरफ जाने वाले पीडब्ल्यूडी चौक से नेताजी चौक और कटोरा तालाब से केनाल रोड और आनंद नगर चौक होकर निकलें।
क्यों किया जा रहा है प्रदर्शन...
जानकारी के मुताबिक, CGPSC 2021 स्टेट सर्विस एग्जाम के रिजल्ट के बाद छत्तीसगढ़ में बवाल मचा हुआ है। दरअसल भाजपा का आरोप है कि, कुछ कांग्रेस नेता और अधिकारियों के बेटे-बेटियां दामाद टॉपर बनाए गए हैं। PSC चीफ टामन सोनवानी के रिश्तेदारों के सिलेक्शन किए गए है। हालांकि PSC की और कांग्रेस सरकार की तरफ से कहा गया कि, भर्ती नियमों के आधार पर हुई है, कैंडिडेट अपने एग्जाम की तैयारी के हिसाब से ही पास हो रहे है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS