PSC घोटाले पर BJYM का प्रदर्शन : धक्का-मुक्की और अपशब्द का वीडियो आया सामने...बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़े तो पुलिस ने किया गिरफ्तार...

रायपुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा ने PSC घोटाले को लेकर मुख्यमंत्री आवास का घेराव किया था। इस दौरान कार्यकर्ताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या समेत भाजपा के दिग्गज नेता मौजूद थे। प्रदर्शन के दौरान रायपुर पुलिस ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा रखी थी। इसी बीच भारतीय जनता युवा मोर्चा का एक वीडियो सामने आया है, जिसे रायपुर पुलिस ने जारी किया है। इस वीडियो में धक्का-मुक्की और अपशब्द का इस्तेमाल करते हुए प्रदर्शनकारी दिखाई दे रहे हैं। साथ ही पुलिस से गाली-गलौज और मारपीट भी की जा रही है। इसलिए पुलिस ने प्रदर्शन करने वाले 132 लोगों गिरफ्तार किया था। इसमें से किसी भी बड़े नेता की गिरफ्तार नहीं की गई है। हालांकि कुछ देर बाद जिन्हें गिरफ्तार किया गया था, उनको भी रिहा कर दिया गया। यानी इन 132 लोगों की सांकेतिक गिरफ्तारी की गई थी।
प्रदर्शन के दौरान सुरक्षा में लगे TI को आई थी चोट...
पीएससी घोटाले को लेकर सीएम हाउस के घेराव से पहले पुलिस बल ने जगह-जगह बैरिकेडिंग लगा दिए थे। लेकिन भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता लगातार उसे तोड़ने की कोशिश में लगे हुए थे। इसी बीच सुरक्षा में तैनात TI कुमार गौरव के पैर में गहरी चोट आ गई है। इसके अलावा सात से आठ पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे। आप इस वीडियो के जरिए देख सकते है कि, किस तरह से बीच सड़क पर हंगामे की वजह से पुलिस कर्मी परेशान दिखाई दे रहे हैं।...देखिए वीडियो...
सरकरा युवाओं को धोखा दे रही है- बृजमोहन
पीएससी घोटाले को लेकर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस सरकार युवाओं के साथ अत्याचार कर रही हैं। युवाओं के भविष्य को बर्बाद करने का काम किया जा रहा है। नौजवानों ने तय कर लिया है कि, सरकार को उखाड़ फेकना है। साथ ही कहा कि, कांग्रेस की सरकार सभी वर्गों का शोषण कर रही हैं।
युवाओं के गुस्से को रोकना मुश्किल- डा. रमन
पूर्व सीएम रमन सिंह ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि, अब युवाओं की आंधी को रोकना सरकार के बस की बात नहीं हैं। भूपेश बघेल ने घोटाले की लड़ी लगा दी है। जैसे कि, शराब घोटाला, रेत,गौठान,चावल घोटाले से भूख शांत नहीं हुई तो अब पीएससी घोटाला किया जा रहा है। कांग्रेस सरकार ने तो डीएसपी और SDM जैसे पदों के रेट लगा दिए है।
युवा सरकार को माफ नहीं करेगा- साव
प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने कहा कि, PSC के पदों को सरकार ने बेच दिया है। इसके लिए छत्तीसगढ़ का युवा सरकार को माफ नहीं करेगा। चुनाव से पहले भूपेश बघेल भरोसे का सम्मेलन कर रहे हैं। लेकिन व्यापम, PSC से युवाओं का भरोसा उठता जा रहा है। इसलिए युवाओं के भविष्य के सुरक्षित करने का कार्य भाजपा करेगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS