भाजयुमो ने किया विरोध : बेरोजगारी भत्ते को लेकर जारी नियमों को बताया छलावा, बैरिकेट्स तोड़कर कलेक्ट्रेट में जड़ा ताला

नौशाद अहमद/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ में बेरोजगारी भत्ता को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी कड़ी में गुरुवार को सूरजपुर जिले में बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट परिसर का घेराव कर गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झूमा झपटी हुई। इसमें कई कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई। वहीं भाजयुमो ने सरकार पर दमन करने के साथ पुलिस की ओर से लाठीचार्ज करने का आरोप लगाया है। देखिए वीडियो-
नियम और शर्तों को हटाने की मांग
दरअसल, प्रदेश की भूपेश सरकार ने बेरोजगारों को 2,500 रुपए प्रतिमा बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा की थी। इसके लिए सरकार की ओर से कई नियम और शर्त भी लागू किए गए हैं। इन्ही नियम और शर्तों को भाजयुमो छलावा बताकर लगातार अपना विरोध दर्ज करा रहा है। इसी कड़ी में आज बड़ी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट का घेराव और तालाबंदी करने के लिए आम सभा से रैली निकालकर कलेक्ट्रेट परिसर जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में पुलिस ने बैरिकेट्स लगाकर कार्यकर्ताओं को रोक दिया। इसके बाद कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प हुई। इसमें कुछ कार्यकर्ताओं को चोटें भी आई। इसके बाद भी कार्यकर्ता तीनों बैरिकेट्स को तोड़ते हुए कलेक्ट्रेट के मुख्य गेट पर जा पहुंचे और नारेबाजी करते हुए कलेक्ट्रेट परिसर में ताला जड़ दिया। इसके बाद एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए बेरोजगारी भत्ते के लिए लगाए गए नियम और शर्तों को हटाते हुए सभी बेरोजगारों को भत्ता देने की मांग की है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS