भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने रिवॉल्वर को बताया असली, लिखा-जिस प्रकार हम असली, वैसे ही बंदूक भी

भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष ने रिवॉल्वर को बताया असली, लिखा-जिस प्रकार हम असली, वैसे ही बंदूक भी
X
छत्तीसगढ़ के भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष अमित साहू की रिवाल्वरश़ुदा जिस तस्वीर पर इन दिनों यूथ कांग्रेस द्वारा आलोचनात्मक टिप्पणी की जा रही थी, उसी पर आज अमित साहू ने भी जवाब दिया है। भाजयुमो नेता ने कहा है कि यूथ कांग्रेसियों, यह बंदूक असली है, बिल्कुल हमारी तरह। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अमित साहू की एक रिवाल्वर वाली तस्वीर पर बवाल मचा हुआ है। कांग्रेसियों ने इस तस्वीर पर भाजपा नेता की खिंचाई करने की कोशिश की। मामले ने जरा तूल पकड़ा तो अमित साहू ने भी अपने जवाब से कांग्रेसियों का मुंह बंद करने का प्रयास किया। एक तस्वीर से सोशल मीडिया पर कांग्रेसी ट्रोलर्स ने उन्हें गोडसे से जोड़ते हुए कुछ कमेंट भी किए तो किसी ने व्यंग्य किया।

मामला विजय दशमी पर RSS के पथ संचलन से जुड़ा है। कार्यक्रम के बाद अमित कुछ साथियों के साथ लाठी और रिवाल्वर के साथ तस्वीर खिंचवाते दिखे थे। शस्त्र पूजा की परपंरा का जिक्र करते हुए उन्होंने ट्विटर पर तस्वीर साझा की। इसी तस्वीर को लेकर कांग्रेसियों ने उन्हें ट्रोल किया। कुछ ने बंदूक के लाइसेंसी न होने की बात कहकर ट्विटर पर गृहमंत्री को टैग कर जांच तक की मांग कर डाली थी। ट्विटर पर रिवाल्वर के साथ दूसरी तस्वीर शेयर कर भाजयूमो प्रदेश अध्यक्ष साहू ने लिखा- रणभूमि में युद्ध हो, उससे पहले मनोभूमि में खेला जाता है…शस्त्र पूजन, विजय दशमी। नोट- यूथ कांग्रेसियों जिस प्रकार से हम असली है वैसे ही यह बंदूक भी असली है और लाइसेंसी भी है…। पढ़िए इस खबर से संबंधित कुछ ट्वीट्स-







Tags

Next Story