किराना दुकान की आड़ में शराब का काला कारोबार, छापेमारी में महिला गिरफ्तार

पलारी। बलौदाबाजार जिले के पलारी के ग्राम दातान से एक महिला को गिरफ्तार किया गया है। दरअसल, महिला किराना दुकान के आड़ में शराब को काला करोबार चला रही थी। जिसे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। महिला का नाम सीता बाई बताया जा रहा है। महिला के खिलाफ आबकारी अधिनियम 34/2 के तहत अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस को लगातार अवैध शराब के बेचे जाने की सूचना मिल रही थी। जिसके बाद पुलिस ने महिला के किराना दुकान की तलाशी ली तो प्लास्टिक की बोरी में अवैध रूप से मध्य प्रदेश निर्मित अंग्रेजी गोवा शराब 24 पाव, एवम देशी मसाला शराब 75पाव बरामद किया गया है। पलारी पुलिस ने मामले में महिला सीता बाई मंडले को गिरफ्तार कर माननीय न्यायाधीश के समक्ष पेश किया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS