सार्थक टीएमटी की फैक्ट्री में ब्लास्ट, एक की मौत, 7 झुलसे

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर में स्थित एक फैक्ट्री में ब्लास्ट हो गया। इस हादसे में 7 मजदूर बुरी तरह झुलस गए हैं, वहीं एक की मौत होने की खबर सामने आ रही है। जानकारी के मुताबिक घटना आज सुबह की है, ब्लास्ट के बाद फैक्ट्री में हड़कंप मच गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया गया है।
घटना उरला थाना क्षेत्र के सरोरा स्थित सार्थक टीएमटी की है, जानकारी के मुताबिक आज सुबह फैक्ट्री में काम चल रहा था, तभी अचानक फैक्ट्री की भट्ठी में जोरदार धमाका हो गया। ब्लास्ट इतना जबरदस्त था कि काम कर रहे हैं साथ मजदूर इस हादसे के शिकार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद मौके पर उरला थाना की टीम पहुंची। घायलों को तत्काल अस्पताल इलाज के लिए रवाना किया गया। इलाज के दौरान एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि छह मजदूर बुरी तरह से झुलस गए। सभी घायलों का इलाज जारी है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS