मुर्गा खाने को लेकर दो दोस्तों में खूनी संघर्ष : चिकन पार्टी में खाना खाने के दौरान झगड़ने लगे दो दोस्त, एक ने दूसरे पर किया चाकू से वार, हालत गंभीर, आरोपी फरार

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से मुर्गा खाने को लेकर चाकूबाजी का मामाला सामने आया है। इस मामले में दो दोस्तों के बीच मुर्गा खाने को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि एक युवक ने अपने ही दोस्त पर चाकू से ताबड़तोड़ वार कर दिया। दोनों साथ में कहीं गए हुए थे। इस दौरान खाना खाने के वक्त दोनों के बीच विवाद हो गया। इसके चलते विवाद बढ़ने पर चाकूबाजी की यह घटना हुई। मामला सीतापुर थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक दोनों युवकों का नाम भुवनेश्वर नागवंशी और रंजीत बरगाह बताया जा रहा है। यहां ललितपुर नोनियाटांगर गांव में ददनराम के यहां खेती-किसानी से संबंधित कुछ काम चल रहा था। इसके चलते दोनों युवक कल मजदूरी करने अपने कुछ साथियों के साथ यहां गए हुए थे। दोनों ने मिलकर साथ में काम भी किया था। इसके बाद शाम को ददनराम के यहां ही खाने पीने की व्यवस्था थी। काम के बाद सभी साथ में खाना-खाने बैठे थे।
चाकू से ताबड़तोड़ वार
बताया जा रहा है कि खाने के वक्त ही भुवनेश्वर और रंजीत के बीच विवाद हो गया। दोनों मुर्गा खाने की बात पर झगड़ने लगे थे। इतने में रंजीत ने वहीं पास में रखा चाकू उठाया और भुवनेश्वर पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। आस-पास के लोगों ने उसे रोका भी, लेकिन वह नहीं माना। उसने कई बार तबाड़तोड़ हमला किया। इस घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।
आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस
इस हमले में भुवनेश्वर खून से लथपथ हो गया। इसके बाद ददनराम और उसके साथियों ने उसे रात के वक्त ही पास के अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से उसकी गंभीर हालत में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। यहां उपचार के बाद घटना की शिकायत पुलिस से की गई। पुलिस मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश में जुट गई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS