पति-पत्नी के झगड़े में खूनी बवाल : बेटी पहुंची मायके तो परिजन हथियारों से लैस होकर पहुंच गए ससुराल...वहां हो गया खूनी संघर्ष

पति-पत्नी के झगड़े में खूनी बवाल : बेटी पहुंची मायके तो परिजन हथियारों से लैस होकर पहुंच गए ससुराल...वहां हो गया खूनी संघर्ष
X
बुधवार की रात भी पत्नी से उसका झगड़ा हो गया, तभी उसकी पत्नी नाराज होकर कुछ दूर मोहल्ले में स्थित अपने मायके चली गई और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। जिसको सुनने के बाद रिश्तेदार आग बबूला हो मार पीट के लिए उसके ससुराल पहुंच गए। फिर क्या हुआ... पढ़िए...

बिलासपुर। प्रदेश के बिलासपुर में पति-पत्नी के झगड़े में दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे चल गए। पति से विवाद के बाद पत्नी मायके चली गई। इसी दौरान उसके मायके वाले लाठी-डंडा लेकर ससुराल पहुंच गए। फिर दोनों पक्षों ने आपस में जमकर लड़ाई झगड़ा किया। इस हमले में परिवार के कई लोग घायल हो गए। घटनास्थल के वीडियो में यह साफ नजर आ रहा है कि, किस तरह से दोनों पक्ष एक-दूसरे पर हमला करते नजर आ रहे हैं। यह घटना सिरगिट्‌टी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा रहा है। जहां पति -पत्नी का आपसी झगड़ा दो परिवारों के लिए खूनी संघर्ष का कारण बन गया।

मिली जानकारी के अनुसार देवार मोहल्ला निवासी संजय देवार, पिता खोलबहरा देवार रोजी-मजदूरी करता है। घर में पत्नी के साथ आए दिन उसकी बहस होती रहती थीं। बुधवार की रात भी पत्नी से उसका झगड़ा हो गया, तभी उसकी पत्नी नाराज होकर कुछ दूर मोहल्ले में स्थित अपने मायके चली गई और रिश्तेदारों को घटना की जानकारी दी। जिसको सुनने के बाद रिश्तेदार आग बबूला हो मार पीट के लिए उसके ससुराल पहुंच गए।

हमलावरों ने धारदार हथियार निकालकर जमकर किया बवालइस बीच रात में महिला का पति अपने घर के सामने बैठा था। तभी महिला के रिश्तेदार रामा देवार, लदहा देवार, गोलू देवार और उनके साथी आए। फिर गाली देते हुए लाठी-डंडा से हमला कर दिया। इतने में दूसरे पक्ष के लोग भी डंडा और हथियार निकाल लिए और दोनों पक्षों में जमकर मारपीट हुई। इस दौरान हमलावरों ने धारदार हथियार भी निकाल लिया। हमले में रामा देवार, लदहा देवार, गोलू देवार घायल हो गया। वहीं, बीच बचाव करने आई जमीला, कुमारी, उमेश देवार, दीपक देवार के साथ भी जमकर मारपीट की गई।

दरअसल हमलावरों ने मारपीट की इस घटना का वीडियो भी बनाया है। जिसमें लाठी-डंडा से हमलावर मारपीट करते हुए दिख रहे हैं। आरोपियों ने इस वीडियो को एडिट कर सोशल मीडिया में भी वायरल किया है। इसके जरिए आरोपी घायलों के परिवार वालों को दिखाकर डरा धमका भी रहा है।

भूखे-प्यासे पूरी रात सड़क पर रहा परिवार

हमलावरों ने हमले के बाद घायलों के परिवार वालों को डरा-धमकाया गया, जिसके कारण वे घर से निकल गए। परिवार के सदस्य सड़क पर भूखे प्यासे पड़े रहे। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे डर के कारण अपने घर भी नहीं जा सके। पुलिस ने इस मामले में साधारण मारपीट का मामला दर्ज कर खानापूर्ति कर ली है।





Tags

Next Story