एक लड़की के लिए दो दोस्तों में खूनी संघर्ष : मेरी है... मेरी है... के चक्कर में उलझ पड़े, एक ने दूसरे को दौड़ा-दौड़ाकर मारा चाकू... गई जान

दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के सिटी कोतवाल थाना क्षेत्र में बुधवार को गर्लफ्रेंड की बेवफाई के चलते दो प्रेमियों के बीच खूनी संघर्ष हो गया, जिसमें एक युवक की जान चली गई। वहीं घटना के बाद आरोपी पास के गांव कोड़ेनार में जाकर छिप गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ा। आरोपी ओडिशा का रहने वाला था।
जानकारी के अनुसार युवती से बात करने को लेकर दोनों दोनों साथियों के बीच पहले विवाद हुआ। एक युवक ने कहा कि वह सिर्फ मुझसे मोहब्बत करती है। दूसरे युवक ने कहा कि वह सिर्फ और सिर्फ मेरी है। विवाद इतना बढ़ा कि युवक ने दूसरे पर चाकू से हमला करके मार डाला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जाता है कि, युवती दोनों युवकों से बात किया करती थी। 20 वर्षीय साहिल खान और 23 वर्षीय मोहम्मद कुर्बान दोनों युवक दोस्त थे और दोनों घूम-घूम कर मनिहारी, बलून समेत अन्य सामान बेचने काम करते थे।
बीच बाजार मेंदोनों के बीच फैला विवाद
दंतेवाड़ा में बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है, बाजार में दोनों युवक दुकान लगाने के लिए पहुंचे थे। यहां दोनों ने पहले शराब पी और नशे की हालत में ही दुकान लगाने लगे। जहां दुकान लगाने को लेकर दोनों के बीच पहले किसी बात को लेकर विवाद हुआ और मारपीट भी हुई, जो थोड़ी देर के बाद मामल शांत हो गया।
दौड़ा-दौड़ा कर घोंपा चाकू
इसी बीच कुछ बाद मोहम्मद कुर्बान ने साहिल से कहा कि, तुमने मेरी गर्लफ्रेंड से दोस्ती क्यों की? इसका जवाब देते हुए साहिल ने कहा कि वह मुझसे सच्ची मोहब्बत करती है। इतने में कुर्बान को गुस्सा आया और उसने कहा कि वो सिर्फ मेरी है। फिर अपने पास रखे चाकू से उस पर वार कर दिया, जहां साहिल खुद को बचाने के लिए भागने लगा तो, कुर्बान ने उसका पीछा किया और उसे दौड़ा-दौड़ा कर चाकू से करीब 4 से 5 बार हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।
आरोपी ने जुर्म करना कबूल किया
घायल साहिल को आस-पास के लोगों ने अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वारदात के बाद युवक फरार हो गया और कोड़ेनार में जाकर छिप गया। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से हत्या करने में इस्तेमाल किया गया चाकू भी बरामद किया है। गुरुवार को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS