महीनेभर बाद पकड़ा गया बोलेरो चालक : युवक को ठोकर मारकर भाग निकला था, युवक की हो गई मौत... पुलिस ने 500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले तब मिली सफलता

महीनेभर बाद पकड़ा गया बोलेरो चालक : युवक को ठोकर मारकर भाग निकला था, युवक की हो गई मौत... पुलिस ने 500 से ज्यादा CCTV फुटेज खंगाले तब मिली सफलता
X
लगभग 500 से अधिक सीसी फुटेज, 100 से अधिक घरों में डोर टू डोर और 50 से अधिक गाँव मे जांच पड़ताल किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह कांकेर जिले के मुड़पार में आरोपी को धर दबोचा। पढ़िए पूरी खबर ....

मनोज गोयल-केशकाल। छत्तीसगढ़ के केशकाल में 16 नवम्बर की रात बोलेरो की ठोकर से एक 22 वर्षीय युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। अस्पताल में उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई थी। पुलिस भी जाँच में जुटी हुई थी। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह कांकेर जिले के मुड़पार में आरोपी को धर दबोचा।

मिली जानकारी के अनुसार 16 नवम्बर की रात को एक बोलेरो ने एक युवक को ठोकर मार दिया था। हादसे के बाद बोलेरो चालक वहां से भाग गया था। जिस युवक के साथ यह हादसा हुआ था उसे कोंडागांव जिला अस्पताल ले जाया जा रहा था जिस दौरान उसकी मौत हो गई। तब से पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी। लगातार एक माह से पुलिस जांच-पड़ताल कर रही थी। लगभग 500 से अधिक सीसी फुटेज, 100 से अधिक घरों में डोर टू डोर और 50 से अधिक गाँव मे जांच पड़ताल किया गया। कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस ने शुक्रवार सुबह कांकेर जिले के मुड़पार में आरोपी को धर दबोचा।

ठोकर मरने के बाद फरार हो गया था आरोपी

पुलिस नगर निरीक्षक विनोद साहू ने बताया कि आरोपी शिवराम नेताम निवासी आवराभाटा केशकाल निवासी है। जिसने युवक को ठोकर मार कर कांकेर सरोना की ओर रवाना हो गया था। जिसके बाद से जिला कोंडागाँव पुलिस द्वरा लगातार जांच किया जा रहा था और फिर शुक्रवार सुबह कांकेर जिले के मुड़पार से आरोपी को हीरसत में लिया गया।


Tags

Next Story