बोलेरो ने बाइक सवार परिवार को रौंदा : मौके पर तीन की मौत, दो गंभीर, बोलेरो चालक फरार...

बोलेरो ने बाइक सवार परिवार को रौंदा : मौके पर तीन की मौत, दो गंभीर, बोलेरो चालक फरार...
X
राजा मरपच्ची अपनी पत्नी, बेटी-बेटा और भाई के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। इस दौरान गुरसिया- जटगा मार्ग पर ग्राम सलिहांभाठा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। पढ़िए पूरी खबर...

कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में तेज रफ्तार बोलेरो की चपेट में आने से बाइक में सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक बच्ची भी शामिल है। वहीं एक महिला और एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि बाइक में 5 लोग सवार थे। यह घटना रविवार की है। पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है। मामला बांगों थाना क्षेत्र का है।

तीन लोगों की मौके पर मौत

मिली जानकारी के अनुसार कल विकासखंड पोड़ी उपरोड़ा अंतर्गत ग्राम खुज्जीपारा बाला का रहने वाला 27 वर्षीय राजा मरपच्ची अपनी पत्नी 25 वर्षीय कौशिल्या बाई, बेटी 6 वर्षीय सोनिया, ढाई साल के बेटे सुमित और अपने रिश्ते के भाई 24 वर्षीय कुष्ण कुमार गोंड़ के साथ बाइक से अपने ससुराल जा रहा था। सभी एक ही बाइक पर थे। इस दौरान गुरसिया- जटगा मार्ग पर ग्राम सलिहांभाठा के पास सामने से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने बाइक को टक्कर मार दी। बाइक सवार सभी सड़क पर गिर गए। इस हादसे में घटनास्थल पर ही तीन लोगों की मौत हो गई। इसमें राजा मरपच्ची, सोनिया और कृष्ण कुमार गोंड़ शामिल है। घटना में कौशिल्या और उसके मासूम बेटे सुमित को गंभीर चोटें आई है। दोनों को एम्बुलेंस से पोड़ी उपरोड़ा के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया। दोनों को गंभीर चोटें आई हैं।

बोलेरो चालक की तलाश जारी

पुलिस ने बांगो थाना में केस दर्ज किया है। बाइक को ठोकर मारने वाली बोलेरो की तलाश पुलिस कर रही है। इसके लिए आसपास के लोगों से जानकारी जुटा रही है। बोलेरो का रंग सफेद बताया जा रहा है। जबकि राजा मरपच्ची दुपहिया गाड़ी से परिवार के साथ जा रहा था। राजा गोवा में काम करता था। नवरात्रि में अपने घर बाला खुज्जीपारा पहुंचा था। ससुराल में पत्नी और बच्चों को छोड़ने के बाद राजा को गोवा लौटना था।

Tags

Next Story