ब्वाय फ्रेंड ने युवती को जिंदा जलाया : लड़की ने शादी से किया इनकार तो पेट्रोल लेकर लड़की के दफ्तर जा पहुंचा युवक... फिर क्या हुआ, पढ़िए

रायपुर। राजधानी रायपुर ( Rajdhani Raipur )में नित नए-नए प्रकार के क्राइम की खबरें सामने आ रही हैं। अब एक युवक ने एकतरफा प्रेम के चक्कर में एक कामकाजी लड़की की जान उसके आफिस में घुसकर ले ली। युवक अपने साथ पेट्रोल लेकर पहुंचा था और उसने यु़वती को जिंदा ही जला डाला। युवती 70 फीसदी तक झुलस गई थी, जिसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। युवती को झुलसती देख दहशत में आकर लड़के ने खुद पर भी आग लगा ली। वह भी 30 फीसदी झुलस गया है। मिली जानकारी के मुताबिक युवती ने युवक से शादी करने से इनकार कर दिया था। इस वजह से यह पूरी वारदात हुई है। जिसके चलते उसकी हालत भी गंभीर बनी हुई है। मामला खमतराई थाना (Khamtrai police station ) का है।
21 की लड़की, 24 का लड़का
जानकारी के मुताबिक, खमतराई इलाके की रहने वाली 21 साल की पूर्वी झा का 24 साल के लड़के जीवन लाल दुबे के साथ प्रेम प्रसंग था। दोनों लंबे समय से एक दूसरे से बात कर रहे थे। इस बीच जीवन लाल ने लड़की को शादी के लिए कहा था। मगर लड़की शादी के लिए तैयार नहीं थी। जिसके कारण दोनों के बीच कई बार विवाद हो चुका था।
पेट्रोल लेकर लड़की के आफिस पहुंचा युवक
पुलिस के मुताबिक, 20 जुलाई को लड़की बीरगांव के ट्रांसपोर्ट नगर स्थित अपने दफ्तर गई थी। वो यहां पर एक सिक्योरिटी एजेंसी में काम करती थी। उसी दौरान उसका प्रेमी दफ्तर में घुस गया। इसके बाद शादी की बात को लेकर फिर से उससे झगड़ा किया और साथ में रखे पेट्रोल वो लड़की के ऊपर छिड़क दिया। फिर लड़की पर आग लगा दी।

युवती के परिजनों को प्रेम प्रसंग के बारे में नहीं था पता
तड़पता देख घबराया युवक
उधर, लड़की को तड़पता देख युवक ने खुद पर भी आग लगा ली। घटना के बाद आस-पास के लोग मौके पर पहुंचे। लड़की और लड़के दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। वारदात में युवती 70 प्रतिशत तक झुलस गई थी। जबकि लड़का भी 30 प्रतिशत तक झुलस गया था। इस वजह से लड़के की भी हालत गंभीर बनी है।
आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज
दोनों को अंबेडकर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां लड़की की मंगलवार को इलाज के दौरान मौत हो गई है। युवती की मौत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज किया है। आरोपी युवक ड्राइवरी करता था। वह भी खमतराई इलाके का रहने वाला था।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS