Breaking : बीजेपी नेता राजिंदर पाल भाटिया ने की खुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ भाजपा के कद्दावर नेता, पूर्व विधायक राजिंदर पाल सिंह भाटिया ने आज राजनांदगांव के छुरिया स्थित अपने निवास में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है।
भाजपा के कद्दावर नेता ने की खुदकुशी की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। बताया जा रहा है कि वे लम्बे समय से बीमारी से जूझ रहे थे। पुलिस की तरफ से अधिकृत रूप से आत्महत्या के कारणों का खुलासा नही हो पाया है। राजिंदर पाल सिंह भाटिया राजनांदगांव के खुज्जी विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के टिकट पर तीन बार विधायक रह चुके हैं। राजिंदरपाल सिंह भाटिया को डॉ रमन सिंह के पहले कार्यकाल में परिवहन विभाग के राज्यमंत्री भी बनाया गया था। बाद में वे छत्तीसगढ़ राज्य औद्योगिक विकास निगम के अध्यक्ष भी बने। उनके निधन पर भाजपा जिला अध्यक्ष मधुसूदन यादव, नीलू शर्मा समेत समस्त भाजपाई गमगीन हैं। वहीं प्रदेश भाजपा में भी शोक का माहौल है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS