Breaking : कलेक्टर के नाम से फर्जी FB Account, भेजे जा रहे हैं फ्रेंड रिक्वेस्ट

Breaking : कलेक्टर के नाम से फर्जी FB Account, भेजे जा रहे हैं फ्रेंड रिक्वेस्ट
X
सोशल मीडिया यूज़र्स के लिए हैकर्स कितनी बड़ी चुनौती बन गए हैं, उसका अंदाज़ा इस बात से लगाया जा सकता है कि आम आदमी की बात दूर, कलेक्टर का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया गया। पढ़िए पूरी खबर-

राजनांदगांव। साइबर क्रिमिनल्स ने कलेक्टर तक को नही छोड़ा। किसी अज्ञात हैकर ने जिला कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा का फेसबुक अकाउंट हैक कर लिया है इसकी जानकारी स्वयं कलेक्टर ने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है उन्होंने कहा है कि उनके नाम से बनाए गए फेसबुक अकाउंट से सभी सावधान रहें उन्होंने यह भी स्पष्ट किया है कि अज्ञात हैकर के खिलाफ वे अपने स्तर पर कार्रवाई कर रहे हैं जानकारी मिली है कि कलेक्टर तारण प्रकाश सिन्हा के हस्तक्षेप के बाद फेसबुक ने उनकी फर्जी आईडी को हटा दिया है।




Tags

Next Story