Breaking : आंबेडकर अस्पताल में जूडो ने की हड़ताल स्थगित, पटरी पर लौटेगी उपचार की व्यवस्था

X
By - Vinod Dongre |10 Dec 2021 8:22 PM IST
पिछले लगभग पखवाड़े भर से जारी जूडो की हड़ताल अब 16 दिसंबर के लिए स्थगित कर दिया गया है। इससे अब मेकाहारा में प्रभावित हो रही चिकित्सकीय व्यवस्था को पटरी पर लाने में मदद मिलेगी। पढ़िए पूरी खबर-
रायपुर। प्रदेश के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल मेकाहारा में पिछले 14 दिनों से लगातार हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने आज 16 दिसंबर तक हड़ताल को स्थगित करने का फैसला लिया है।
पिछले 14 दिनों से जारी हड़ताल ने अस्पताल की चिकित्सकीय व्यवस्था को खासा प्रभावित किया है। अस्पताल के अधिकारियों ने इस बीच हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टर्स ने बातचीत की, लेकिन वह बातचीत बेनतीजा रही, जिसके कारण 14 दिनों तक हड़ताल चला। ताजा खबर यह है कि हड़ताली डॉक्टरों ने 16 दिसंबर तक आंदोलन को स्थगित करने का फैसला लिया है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS