BREAKING : ममता चंद्राकर कोरोना संक्रमित, अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी

X
By - Akshay Sahu |25 Sept 2020 7:17 PM IST
उनके पति और फिल्म डायरेक्टर प्रेम चंद्राकर ने की पुष्टि। पढ़िए पूरी खबर-
रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना के चलते हालात बेकाबू और खौफनाक होते जा रहे हैं। प्रदेश में राजनीतिक हस्तियों के साथ साथ कलाकार भी कोरोना वायरस से संक्रमित हो रहे हैं। इसी कड़ी में स्वर कोकिला विदुषी महिला कलाकार ममता चंद्राकर की रिपोर्ट भी कोरोना पॉजिटिव आई है। उनके पति और फिल्म डायरेक्टर प्रेम चंद्राकर ने इसकी पुष्टि की है।
बता दें ममता चंद्राकर को इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय के कुलपति की जिम्मेदारी मिली है। ममता चंद्राकर ने कमजोरी महसूस होने पर कोरोना टेस्ट कराया था, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। उन्हें एक निजी अस्पताल में भर्ती कराने की तैयारी की जा रही है।
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS