BREAKING : मीनल चौबे होंगी रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष

BREAKING : मीनल चौबे होंगी रायपुर नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष
X
नगर निगम के चुनाव के लगभग 1 साल पूरे होने के बाद अब भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष का नाम तय कर लिया है। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। नगर निगम की नेता प्रतिपक्ष के लिए मीनल चौबे के नाम की घोषणा कर दी गई है। बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष विष्णुदेव साय की सहमति से नगर निगम रायपुर में मीनल चौबे को नेता प्रतिपक्ष नियुक्त किया है. बता दें कि लंबे समय से नेता प्रतिपक्ष के नाम को लेकर जद्दोजहद चल रही थी।

नगर निगम के चुनाव के लगभग 1 साल पूरे होने के बाद अब भाजपा ने नेता प्रतिपक्ष का नाम तय कर लिया गया है। नगर निगम में इस वक्त 3 निर्दलीय, 38 कांग्रेस और 29 भाजपा के पार्षद हैं। तीन बार पार्षद चुनाव जीत चुकीं मीनल चौबे के नाम पर बैठक में पार्टी ने मुहर लगा दी। मीनल रायपुर की नगर निगम में सीनियर पार्षदों में से एक हैं।

बता दें गुरुवार को करीब 4 घंटे चली बैठक बेनतीजा रही थी। सभी पार्षदों को प्रदेश भाजपा कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में बुलाया गया था। हर पार्षद से पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विक्रम उसेंडी, प्रदेश महामंत्री भूपेंद्र सवन्नी और रायपुर जिले के प्रभारी खूबचंद पारख ने बंद कमरे में चर्चा की थी।




Tags

Next Story