BREAKING : नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को उड़ाया, DRG के 5 जवान शहीद

BREAKING : नक्सलियों ने जवानों से भरी बस को उड़ाया, DRG के 5 जवान शहीद
X
जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवान सर्चिंग से लौट रहे थे तभी नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये आईईडी ब्लास्ट हुआ। पढ़िए पूरी खबर-

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सलियों द्वारा ब्लास्ट की घटना सामने आई है। बताया जा रहा है कि ब्लास्ट की चपेट में जवानों की बस आ गई है। ब्लास्ट में 5 जवानों के शहीद होने की सूचना मिल रही है। घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी मोहित गर्ग ने की है।

घटना कड़ेनार के पास की है, जहां नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के जवानों को नुकसान पहुंचाने के लिए ब्लास्ट किया है। जानकारी के मुताबिक डीआरजी के जवान सर्चिंग से लौट रहे थे तभी नक्सलियों द्वारा प्लांट किये गये आईईडी बम में ब्लास्ट हुआ। जवानों से भरी बस ब्लास्ट की चपेट में आ गई। बस में DRG के 24 जवान सवार थे। ब्लास्ट में 5 जवान शहीद हो गये, जिनमें चालक समेत 4 जवान शामिल हैं। शहीद जवान के नाम करन देहरी और सेवक केरकेट्टा बताया जा रहा है। इस ब्लास्ट में कुछ जवान घायल भी हुए हैं। जानकारी के मुताबिक नक्सलियों ने तीन बम प्लांट किये थे।

इस घटना में अन्य 2 जवान गंभीर रूप से घायल होने की तथा 12 अन्य जवानों को मामूली चोट आने की प्राथमिक जानकारी प्राप्त हुई है। घटनास्थल में अतिरिक्त रिइन्फोर्समेंट पार्टी भेजी गई है एवं घायल जवानों को उपचार हेतु भारतीय वायुसेना के हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर भेजा जा रहा है।

Tags

Next Story