लोरमी में भीड़ ने बस को आग के हवाले किया, दुर्घटना से आक्रोशित हुए यात्री और ग्रामीण, देखिए वीडियो

लोरमी। लोरमी से एक सड़क हदासे की खबर सामने आई है। सवारी से भरी रेम्बो बस पलट गई है। बस लोरमी से डिंडौरी की ओर जा रही थी। मामला लोरमी थाना क्षेत्र के ग्राम साल्हेघोरी का है।
मिली जानकारी के अनुसार, लोरमी से डिंडौरी की ओर बस जा रही थी। अचानक सामने से तेज रफ्तार पिकअप के अजाने से भीषण टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी की हादसे में करीब 12 लोग बुरी तरह घायल हो गये है। इस हादसे के बाद आक्रोशित भीड़ ने बस काे आग के हवाले कर दिया है। आस-पास के लोगो ने इस बात की सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को 108 से लोरमी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। घायलों का ईलाज जारी है। लोरमी पुलिस ने मामले को जांच में ले लिया है। लेकिन अभी हालात को काबू में करने के प्रयास जारी हैं। देखिये वीडियो-
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS