Breaking : जांजगीर कलेक्टर को कोरोना, वैक्सीनेशन के बाद भी हुए संक्रमित

जांजगीर-चाम्पा। प्रदेश में कोरोना के मामले फिर बढ़ते क्रम में है। जांजगीर जिले के कलेक्टर यशवंत कुमार (भा.प्र.से) कोरोना पॉजिटिव पाए गए है। उन्होंने खुद ट्वीट कर संक्रमित होने की जानकारी दी है। साथ ही संपर्क में आए लोगों को भी टेस्ट कराने के लिए कहा है। हालांकि उनमें कोरोना के कोई लक्षण नहीं है। खास बात यह है कि IAS अफसर वैक्सीन की दो डोज ले चुके थे। इसके तीन दिन बाद ही उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके बाद वैक्सीन को लेकर सवाल फिर खड़े होने लगे हैं।
दरअसल, कलेक्टर यशवंत कुमार को कोरोना की पहली वैक्सीन 8 फरवरी को लगी थी। इसके बाद अगली डोज उन्होंने 8 मार्च को ली। इसके तीन दिन बाद गुरुवार को उनका एंटीजन टेस्ट हुआ, इसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आ गई। एहतियात के तौर पर उनके परिसर के सभी सदस्यों को भी कोरोना टेस्ट कराया गया लेकिन उनकी रिपोर्ट निगेटिव आई है। वहीं कलेक्टर यशवंत कुमार को होम आइसोलेशन पर रखा गया है।
बता दें कि कल प्रदेश में 456 कोरोना पॉजिटिव मरीज़ों की पहचान की गई थी। और 93 मरीज़ स्वस्थ होने के उपरांत डिस्चार्ज/रिकवर्ड हुए। वहीं 8 मरीजों की इलाज के दौरान मौत हुई है।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS