VIDEO:ब्रेकिंग-न्यूज: संयुक्त कलेक्टर की कार गड्ढे में गिरी, महिला संयुक्त कलेक्टर को आईं चोटें

X
By - Vinod Dongre |7 Dec 2021 2:51 PM IST
संयुक्त कलेक्टर की कार लोहारा थाना क्षेत्र के रणवीरपुर के पास सड़क से तीन फीट नीचे गड्ढे में गिर गई है। इस घटना में संयुक्त कलेक्टर दीप्ति गवते बाल-बाल बच गई हैं। उन्हें हादसे में मामूली चोटें आई हैं।
कवर्धा। छत्तीसगढ़ के कवर्धा में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां के संयुक्त कलेक्टर की कार लोहारा थाना क्षेत्र के रणवीरपुर के पास सड़क से तीन फीट नीचे गड्ढे में गिर गई है। इस घटना में संयुक्त कलेक्टर दीप्ति गवते बाल-बाल बच गई हैं। उन्हें हादसे में मामूली चोटें आई हैं। उन्हें उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है। हादसे की वजह पुल निर्माण में ठेकेदार की लापरवाही को बताया जा रहा है। सड़क के किनारे लगभग तीन फिट गहरा गड्ढा होने के बावजूद उसे भरा नहीं गया था। बताया जा रहा है कि यहां सड़क को लेबल नहीं किए जाने की वजह से आए दिन इस तरह के हादसे होते रहते हैं। देखिये वीडियो-
Next Story
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS