BREAKING NEWS : भरंडा B.S.F.कैम्प के पास पुलिस से मुठभेड़ में नक्सली ढेर...

BREAKING NEWS : भरंडा B.S.F.कैम्प के पास पुलिस से मुठभेड़ में नक्सली ढेर...
X
पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली मारा गया है। ये मुठभेड़ रविवार की देर रात करीब 1.30 बजे हुई जिसमें सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। मुठभेड़ भरंडा B.S.F.कैम्प के पास हुई है। पढ़िये पूरी खबर-

नारायणपुर। पुलिस नक्सली मुठभेड़ में एक पुरुष नक्सली मारा गया है। ये मुठभेड़ रविवार की देर रात करीब 1.30 बजे हुई जिसमें सुरक्षाबलों ने मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया। मुठभेड़ भरंडा B.S.F.कैम्प के पास हुई है। मुठभेड़ डीआरजी के जवानो के साथ हुई।

मिली जानकारी के मुताबिक, पुलिस, DRG और BSF के जवान रविवार को सर्चिंग पर निकले थे। इसी दौरान रात करीब 1.30 बजे भरंडा थाने से करीब 6 किमी दूर स्थित BSF कैंप के पास लगे जिओ टावर के पास नक्सलियों से मुठभेड़ हो गई। बताया जा रहा है कि पहले से घात लगाए नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। जिसके बाद जवानों ने भी फायरिंग की। थोड़ी देर चली मुठभेड़ के बाद नक्सली वहां से भाग निकले। इसके बाद सर्चिंग के दौरान जवानों ने एक नक्सली का शव बरामद किया है।

Tags

Next Story