BREAKING : श्रीचंद सुंदरानी बने भाजपा जिलाध्यक्ष, विष्णु देव साय ने सौंपी रायपुर की कमान

BREAKING : श्रीचंद सुंदरानी बने भाजपा जिलाध्यक्ष, विष्णु देव साय ने सौंपी रायपुर की कमान
X
इस फैसले से सच्चिदानंद उपासने को लगा बड़ा झटका। पढ़िए पूरी खबर-

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने श्रीचंद सुंदरानी को रायपुर शहर जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष नियुक्त किया है। विष्णु देव साय के इस फैसले से सच्चिदानंद उपासने को बड़ा झटका लगा है। भाजपा में रायपुर जिलाध्यक्ष के लिए लंबे समय से खींचतान चल रही थी। सोशल मीडिया पर कार्यकर्ता मुखर होकर पार्टी के खिलाफ लिख रहे थे। सबसे ज्यादा विवाद की स्थिति रायपुर उत्तर विधानसभा में बन रही थी।

बताया जा रहा है कि रायपुर जिलाध्यक्ष की नियुक्ति के लिए कई बड़े नाम चर्चाओं में थे, जिसमें सच्चिदानंद उपासने का नाम भी शामिल है। बड़े नेताओं की गुटबाजी की वजह से जिलाध्यक्ष के नाम का ऐलान करने में संगठन भी झिझक रहा था। आखिरकार सुंदरानी के नाम पर मुहर लगाई गई है। सुंदरानी रमन खेमे के हैं।

वहीं भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय ने गोपाल मिश्रा को बलरामपुर जिले का भाजपा जिलाध्यक्ष व ओम प्रकाश जायसवाल को जिला भाजपा महामंत्री नियुक्त किया है।

Tags

Next Story