बृहस्पति सिंह के अब तक के सर्वाधिक बिगड़े बोल-आदिवासी अंगूठा छाप...पत्रकार की दिमागी हालत खराब...रामविचार ने पटवारी को पिलाया पेशाब

रायपुर। बलरामपुर-रामानुजगंज विधानसभा क्षेत्र के विधायक बृहस्पति सिंह ने आज सरगुजा में कुछ विवादित बयान दिया है। हुआ दरअसल यूं कि एक पत्रकार ने उनसे सवाल पूछा कि सिंहदेव मामले पर क्या वे केस वापस लेंगे? पत्रकार ने यह सवाल संभवतः इसलिए किया क्योंकि बृहस्पति सिंह इस मामले में दिए गए अपने बयान से पहले ही यू-टर्न ले चुके हैं, लेकिन विधायक बृहस्पति सिंह ने इस सवाल का सीधा जवाब देने की बजाय पत्रकार की दिमागी हालत पर प्रश्न चिन्ह लगाया, सवाल के स्तर के बारे में सोचने के लिए कहा, साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि सरगुजा के हमारे अंगूठा छाप आदिवासियों की तरह सवाल मत पूछिए। उन्होंने पत्रकार से यह भी कहा कि अगर आपको किसी ने सिखा कर भेजा है, तो पहले अपनी दिमागी हालत ठीक कर लीजिए, फिर सवाल पूछिये। आपको बता दें कि आज ही विधायक बृहस्पति सिंह ने पूर्व मंत्री रामविचार नेताम के खिलाफ भी गंभीर टिप्पणी की है। दरअसल पत्रकारों ने पूर्व मंत्री रामविचार नेताम से संबंधित कुछ सवाल भी बृहस्पति सिंह से किए थे। इसके पीछे संदर्भ यह था कि हाल ही में रामविचार नेताम ने बयान दिया था कि विधायक बृहस्पति सिंह ने मंत्री सिंहदेव के मामले में तो माफी मांग ली है, लेकिन वह मेरे (नेताम के) मामले में माफी कब मांगेंगे? पत्रकारों द्वारा पूछा गया सवाल भी लगभग इसी से संबंधित था। इस पर जवाब देते हुए बृहस्पति सिंह ने पूर्व मंत्री व राज्यसभा सांसद नेताओं पर आरोप लगाया है कि उन्होंने अपने कार्यकाल में नक्सलियों को पैसा खिलाया है, अफसरों के साथ मारपीट की है, कर्मचारी के कान में सुज्जा घुसा दिया था और पटवारी को पेशाब पिला दिया था। स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव के साथ विवाद के बाद सुर्खियों में आए वृहस्पति सिंह आज एक बार फिर अपने इन विवादित बयानों के कारण चर्चाओं में हैं। लेकिन इस बार उनके बयान तीखी आलोचना के भी कारण बन सकते हैं।
Tags
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS