नक्सली हमले पर BJP ने बघेल सरकार को घेरा, बृजमोहन बोले- गंभीरता दिखाते तो...

रायपुर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले के अरनपुर में नक्सलियों द्वारा जवानों की गाड़ी को बम से उड़ा देने की घटना को भाजपा ने गंभीरता से लिया है। विदित हो कि आज घटी इस घटना में 10 जवान और एक वाहन चालक शहीद हो गए हैं।
नक्सल घटना पर पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा, आज की घटना बेहद दुर्भाग्यजनक है। राज्य सरकार कहती है नक्सल समस्या समाप्त हो रही है। ऐसे समय में ये घटना होना 11 जवानों का शहीद होना अलार्मिंग है। नक्सली विधायक को निशाना बना रहे हैं। मुखबिर के शक में आम लोगों की हत्या कर रहे हैं। सड़क निर्माण में लगी वाहनों को जला रहे हैं। सरकार ने नक्सलवाद को गंभीरता से नहीं लिया। ये घटना उसी का परिणाम है।
उन्होंने कहा - मुख्यमंत्री को अपना दरबार लगाने से फुर्सत नहीं है। गृहमंत्री को छत्तीसगढ़ के बारे में कुछ पता नहीं होता। शासन- प्रशासन पंगु बनकर रहेगा और जवानों की शहादत होगी तो इसके लिए जनता सरकार को माफ नहीं करेगी। मैं शहीद जवानों को श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं। उन्होंने कहा जवानों की शहादत बेकार नहीं जाएगी।
नक्सली हिंसा से बस्तर में चहुंओर आतंक का माहौल : अरुण साव
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव ने बस्तर में नक्सलियों द्वारा किए गए ब्लास्ट में 11 जवानों की शहादत को नमन करते हुए इस घटना पर गहरा दु:ख व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि, लगातार बढ़ती नक्सली हिंसा से बस्तर में चहुंओर आतंक का माहौल है। नक्सलियों के इस कायराना कृत्य की जितनी भर्त्सना की जाए, वह कम है। श्री साव ने कहा कि बस्तर की धरती से नक्सलियों का समूल नाश ही हमारे शहीद जवानों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी।
© Copyright 2025 : Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS
-
Home
-
Menu
© Copyright 2025: Haribhoomi All Rights Reserved. Powered by BLINK CMS